Bhojpuri Romantic Song: खेसारी लाल यादव और शुभी शर्मा ने ताबड़तोड़ रोमांस, देख लोग हुए पानी- पानी

0
1182
Bhojpuri Romantic Song: खेसारी लाल यादव और शुभी शर्मा ने ताबड़तोड़ रोमांस, देख लोग हुए पानी- पानी

Bhojpuri Romantic Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने ‘लईहा बंगलिया से दवाईया’ ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और खूबसूरत एक्ट्रेस शुभी शर्मा की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को दीवाना बना रही है।

भोजपुरी दर्शकों के बीच वायरल

फिल्म ‘आतंकवादी’ के इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है, जिसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। ये गाना न सिर्फ फैंस के दिलों में जगह बना रहा है बल्कि भोजपुरी दर्शकों के बीच वायरल भी हो गया है।

खेसारी लाल और शुभी शर्मा की शानदार केमिस्ट्री

खेसारी लाल यादव और शुभी शर्मा की केमिस्ट्री ने इस गाने में रोमांस का तड़का लगाया है. गाने के वीडियो की बॉन्डिंग और डांस मूव्स ने दर्शकों का मन मोह लिया है। शुभी शर्मा और खेसारी का अनोखा अंदाज इसे और भी खास बनाता है।

मधुकर आनंद का म्यूजिक इस गाने की जान है। खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज ने इस गाने को और भी खूबसूरत बना दिया है। गाने के बोल और संगीत के बीच ऐसा सामंजस्य है कि इसे बार-बार सुनने का मन करता है।

रिलीज होते ही मचाया तहलका


‘लईहा बंगलिया से दवाईया’ ने यूट्यूब पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। भोजपुरी के दर्शकों में इस गाने को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हर वर्ग के दर्शकों को इसके डांस बीट्स और रोमांटिक थीम पसंद आई।

खेसारी लाल यादव का हर गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाता है। उनकी दमदार एक्टिंग और लाजवाब गायकी ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरस्टार बना दिया है। ‘लईहा बंगलिया से दवाईया’ भी उनकी सफलता का ताजा उदाहरण है।