भिवानी: स्वतंत्रता सेनानी बीडी गुप्ता को किए श्रद्धासुमन अर्पित

0
427

पकंज सोनी, भिवानी:
महान स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन के सदस्यों ने हांसी रोड़ पर बीडी गुप्ता पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पित करके श्रद्धासुमन अर्पित किए। महान स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र पाल यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक देशभक्त होने के साथ-साथ एक सरल सभाव के एवं धार्मिक प्रवृति के तथा व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने बताया कि जोभी व्यक्ति उनके संपर्क में आ जाता था वह उनसे प्रभावित होकर उनके साथ जुड़ जाता था। उन्होंने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का जन्म 5 नवंम्बर 1917 को भिवानी जिला के गांव मानहेरू में हुआ था। पिलानी के बिडला कॉलेज से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रेरणादायी भाषण से प्रभावित हो गए।

इसके बाद उन्होंने पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया और स्वतन्त्रता संग्राम में कूद गए और संघर्ष समिति की स्थापना की। इसी दौरान उन्होंने कई बार जेल भी जाना पड़ा था। लेकिन जींद रियासत में अंग्रेजो ने उनकी गतिविधियों को देख कर उन्हें 1941 में गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें फरीदकोट जेल में बंद कर दिया गया था। जेल में कुछ समय के बाद वे बाहर आ गए। उनकी मृत्यु 29 अगस्त 2007 को हुई है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश किराड़ व जिला अध्यक्ष बलराज सिवाड़ा ने संयुक्त रूप से महान स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा वर्ग को उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए तथा अपने अंदर देशभक्ति की भावना पैदा करनी चाहिए। इस अवसर पर धर्मपाल ग्रेवाल, बिजेन्द्र कोंट, एडवोकेट शिव कुमार बेडवाल, रणबीर सांगवान, जशबीर फौजी, सुभाष बामला, रामअवतार गुप्ता, रामपाल यादव, मदन डाबला, प्रकाश धनाना, सतबीर भैणी, राजेश रोहनात समेत सभी सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

SHARE