भिवानी : पूरी दुनिया कर रही ग्लोबल र्वामिंग का सामना: धर्मबीर सिंह

0
231
Plantation
Plantation

आज समाज डिजिटल, भिवानी :

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन दिन-प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। यदि समय रहते इंसान पर्यावरण का संरक्षण नहीं करता है तो हालात और भी अधिक चिंताजनक हो जाएंगे। सांसद सिंह रविवार को वन महोत्सव के अवसर पर नेहरू पार्क में पौधारोपण करने के दौरान अपना संदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पेड़ न होने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है। पर्यावरण का सही संतुलन न होने से कभी अत्यधित तेज बारिश होती है तो कभी अत्यधिक गर्मी पड़ती है। सूखे इलाकों में भी बाढ़ के हालात बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर जिला में लाखों पौधे लगाए जा रहे हैं, जो कि बहुत ही अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हमें सभी को सचेत होना है। हर नागरिक को पौधारोपण अभियान से जुडना जरूरी है। इस दौरान उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम में एसडीएम संदीप अग्रवाल, डीएफओ विपिन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, केश कला बोर्ड के चेयरमैन सुरेश सैन, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान व बृजपाल, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह श्यारोण, अरविंद पुंडिर व रमेश सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

SHARE