भिवानी: राजकीय माध्यमिक विद्यालय तिगड़ी में मनाया खेल दिवस

0
411

पकंज सोनी, भिवानी:
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय तिगड़ी में खेल दिवस मनाया गया। जिसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने बढ़चढकर भाग लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्याध्यापिका श्रीमती मंजु शर्मा ने बताया कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। यह दिवस हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की यादगार में मनाते हैं। बच्चों के लिए कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई।

शॉटपुट में कक्षा आठवीं के छात्र मोहित ने प्रथम स्थान, आलोक ने द्वितीय, अदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में सातवीं कक्षा के छात्र आर्यन ने प्रथम, विक्रांत ने द्वितीय, मोहित व गौरव ने तृतीय स्थान हासिल किया। रस्सा दौड़ ने छठी कक्षा की आरजु ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में राजेश यादव, सीमा रानी, सुशीला देवी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्याध्यापिका ने कांता रोहिल्ला पीटीआई को कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

SHARE