Bhiwani News : भाजपा के बाबा भगीरथ महाराज की जयंती मनाने के फैसले पर ओड समाज में खुशी : सुरेश ओड

0
55
Bhiwani News : भाजपा के बाबा भगीरथ महाराज की जयंती मनाने के फैसले पर ओड समाज में खुशी : सुरेश ओड
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते राष्ट्रीय ओड सभा के पदाधिकारी।
  • समस्त समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत है बाबा भगीरथ महारा: सुरेश ओड

(Bhiwani News) भिवानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया ने बाबा भगीरथ महाराज की जयंती मनाए जाने पर अपनी सहमति जताई है। जिसके बाद प्रदेश भर में खुशी की लहर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री के इस फैसले पर राष्ट्रीय ओड सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश ओड ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ओड समाज इस मांग को उठा रहा था कि समाज के महान संत और प्रेरणास्रोत बाबा भगीरथ महाराज की जयंती को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाए।

जीवन संघर्ष, सेवा और समानता की भावना का प्रतीक

सुरेश ओड ने कहा कि बाबा भगीरथ महाराज ना केवल ओड समाज के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समानता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह फैसला हमारे समुदाय की पहचान और योगदान को मान्यता देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इससे हमारी युवा पीढ़ी को भी अपने गौरवशाली इतिहास से जुडऩे का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मंगल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रोशन पटवारी, वाइस चेयरमेन तारा नलवा, पूर्व चेयरमेन पंकज बादल, राधेश्याम, राजेश, मंगल हांसी, डा. प्रेम, सुमित तिहाल, हरभगवान, विक्रम, सुनील परिहार पासीखेड़ी, ओमप्रकाश, अशोक बिरोका, गुरमीत मजोका, अनिल कलोठा, हरीश कलोठा, रमेश बाबू, अम्मी कलोठा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने दी मनोहरलाल को जन्मदिन की बधाई