Bhiwani News : भिवानी में डबल मर्डर : पिता ने ही अपने दो नाबालिग बच्चों की हत्या की

0
77
Bhiwani News : भिवानी में डबल मर्डर : पिता ने ही अपने दो नाबालिग बच्चों की हत्या की
अस्पताल में उपचाराधीन आरोपी।
  • 17 साल के बेटे व 16 साल की बेटी को गला घोट कर उतारा मौत के घाट

(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी जिला के धनाना गांव में रोंगटे खड़े कर देना वाला सनसनीख़ेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने दो नाबालिग बच्चों का गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद भी आत्महत्या की सोच रहा था, लेकिन भतीजे के आने पर बच गया। पूरा मामला धनाना गांव के काल्याण पाना का है। जहां करीब 40 वर्षिय सुभाष नामक व्यक्ति ने घर पर अपने 17 साल के बेटे बसंत व 16 साल की बेटी आरुषि को पहले आम के सेक में जहरीला पदार्थ पिलाया और फिर किसी तार से दोनों का गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सुभाष ने खुद भी जहर खाया और फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाला था।

मां व पत्नी सरोज का रोज झगड़ा होता था

तभी उसका भतीजा घर आ गया। उसने आनन फानन में आस पड़ोस में बताया। फिर पुलिस आई और सुभाष को संदिग्ध हालत में भिवानी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। सुभाष का कहना है वो अपनी जिंदगी आराम से जी रहा था। पर उसकी मां व पत्नी सरोज का रोज झगड़ा होता था। जिसके चलते पिछले महीने 8 मई को उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। ये जहर उसने खाया या मेरी मां ने खिलाया ये भी पता नहीं। सुभाष का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद वो हताश व परेशान था।

जिसके चलते आज अपने दोनों बच्चों को मारा। उसके बाद खुद दो जहर की गोली खाई। वो खुद फांसी लगाने वाला था, पर पहले अपने हिसाब किताब की वीडियो बना रहा था, तभी उसका भतीजा घर आ गया और फिर पुलिस। सुभाष का कहना है कि मैं मर गया तो भाग्यशाली होगा और जी गया तो मेरे से गंदा आदमी नहीं। उसका कहना है कि उसके परिवार की बर्बादी की वजह उसकी अपनी मां है।

सुभाष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

सदर थाना पुलिस आरोपी सुभाष का उपचार करवा रही है। सदर थाना एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सुभाष ने अपने दोनों बच्चों की हत्या की है। वो खुद भी संदिग्ध हालत में है। जिसका उपचार चल रहा है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल दोनों मृतक बच्चों की दादी की शिकायत पर सुभाष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े : Bhiwani News : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के अनुयायियों ने किया योगासन एवं प्राणायाम