भिवानी: औषधीय पौधों के रोपण को बढ़ावा देने के लिए हर घर तुलसी-घर घर गिलोय अभियान की शुरूआत

0
404
BJP District President Shankar Dhupar
BJP District President Shankar Dhupar

पंकज सोनी, भिवानी

पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की खट्टर के स्वस्थ भारत-पवित्र भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय लोहड़ चोपड़ा स्थित खारी कुई शिव मंदिर से हर घर तुलसी-घर घर गिलोय अभियान को बढ़ाते हुए कही। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने तुलसी व गिलोय के पौधा रोपित भी किए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने स्वास्थ्य और स्वस्थ पर्यावरण को जन-जन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी ये दो पौधे रामबाण के रूप में काम आए। उन्होंने कहा कि तुलसी व गिलोय का यदि निरंतर सेवन किया जाए तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा व्यक्ति किसी भी बीमारी से अपने आपको बचा सकते हैं।

इस मौके पर भाजपा के पर्यावरण संरक्षण विभाग के जिला प्रमुख अमित कौशिक ने कहा कि औषधीय पौधे स्वस्थ शरीर के साथ स्वच्छ वातावरण में भी रामबाण का काम करते है, इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने हर घर तुलसी-घर घर गिलोय अभियान की शुरूआत की हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के प्रति लोगों के समर्थन को देखते हुए उन्होंने फैसला लिया है कि वे इस अभियान को पूरे मानसून सत्र तक चलाएंगे तथा घर-घर जाकर लोगों को तुलसी व गिलोय जैसे औषधीय पौधों का रोपण करने के लिए प्रेतिर करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सोमवार को तुलसी व गिलोय के 750 पौधें वितरित किए गए, जिनका वितरण महामंत्री बृजपाल तंवर, पार्षद हर्ष डुडेजा, गीतकार कृष्ण भारद्वाज द्वारा किया गया। इस मौके पर कृष्ण भारद्वाज ने कहा भाजपा सरकार अपने ऐसे जनहितैषी कार्यों, देश और धर्म के प्रति समपर्ण के कारण ही आज इतनी बड़ी पार्टी है। इस अवसर पर शैलेन्द्र वशिष्ठ सह प्रमुख पर्यावरण, टीके कौशिक, हरभगवान, हैप्पी, कुलदीप वालिया, हेमंत सैनी प्रमुख कल्चर एंड थियेटर वेलफेयर सोसायटी, रौनक राज, अक्षय, विपिन, श्रुति व आंचल ने भी अभियान में सहयोग दिया।

SHARE