Bharatiya Janata Party पांडवों और इंडी एलायंस कौरवों की भूमिका में : पुष्कर धामी

0
18
कैथल में भाजपा के मंच पर विराजमान पुष्कर सिंह धामी व अन्य।
कैथल में भाजपा के मंच पर विराजमान पुष्कर सिंह धामी व अन्य।
  • कहा : नवीन जिन्दल के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार सेड़ेगी विकास दौ की गाड़ी
  • कहा : नवीन जिन्दल कर्मठ व्यक्ति और सेवा समर्पित,
  • बोले : राजनीति को समाजसेवा में परिभाषित किया, कुरुक्षेत्र को नई पहचान दिलाई।

Aaj Samaj (आज समाज),Bharatiya Janata Party,मनोज वर्मा,कैथल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कहा कि कुरुक्षेत्र, कैथल और रादौर के लोगों ने विकास के जो सपने देखे हैं, उसकी गाड़ी नवीन जिन्दल के कर्मठ नेतृत्व में तेज रफ्तार से दौड़ेगी। नवीन जिन्दल ने राजनीति के माध्यम से सामाजिक कार्य करते हुए कुरुक्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहुंचाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में नवीन जिन्दल इस क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर डबल इंजन सरकार के प्रतिनिधि के रूप में जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचा कर एक नए कुरुक्षेत्र का सपना साकार करेंगे।

उन्होंने इस अवसर पर इंडी एलायंस पर भी हमला बोला। यहां आज प्रबुद्ध सम्मेलन के मंच से संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि वे कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में वोट की अपील करने आए हैं। कैथल और कुरुक्षेत्र महाभारत की भूमि है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी पांडवों और इंडी एलायंस कौरवों की भूमिका में है। आज देश जिन हालात से गुजर रहा है, उसमें बहुत ही सूझबूझ से अपनी वोट की ताकत के इस्तेमाल की आवश्यकता है। एक तरफ नवीन जिन्दल की सेवा लोगों के सामने है, जबकि दूसरी ओर तुष्टीकरण की नीतियां अपनाई जा रही हैं।

लोगों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली : पुष्कर धामी

नवीन जिन्दल धर्म ध्वजा उठाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद, विकासवाद और देश के लिए जनहितकारी नीतियां बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कुरुक्षेत्र और कैथल के लोगों के लिए उनसे अच्छा प्रत्याशी कोई नहीं हो सकता। क्योंकि विपक्ष परिवार वाद का झंडा उठाए हुए है। लोगों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली है। नवीन जिन्दल भी सेवा समर्पित हैं इसलिए उन्हें जिताएं और अपने ब‘चों, महिलाओं और बुजुर्गों का भविष्य सुनिश्चत करें।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री और कलायत की विधायक कमलेश ढांडा, विधायक लीलाराम, पूर्व सांसद जनरल डीपी वत्स, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, राव सुरेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित डॉ. जगविंदर सिंह विर्क के साथ भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:

 

SHARE