Bharat Vikas Parishad Branch Panipat द्वारा दिव्यांगों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन

0
52
Bharat Vikas Parishad Branch Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),Bharat Vikas Parishad Branch Panipat, पानीपत : भारत विकास परिषद, शाखा पानीपत द्वारा दिव्यांगों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन जीटी रोड स्थित गौशाला में किया गया, इससे पहले कृत्रिम अंगों की पैमाइश के लिए 28 जनवरी 2024 को पानीपत शाखा द्वारा शिविर लगाया गया था, जिसमें हिसार से आई हुई डॉक्टर की टीम द्वारा जांच के बाद 98 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, 5 व्हील चेयर एवं एक ट्राई साइकिल देने का निर्णय हुआ था, आज इन्हीं अंगों, व्हीलचेयर एवं ट्राईसाईकिल आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता द्वारा की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी मुकेश बंसल, डीइटीसी पुनीत शर्मा एवं समाजसेवी सतीश गोयल रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश गोयल, जिला अध्यक्ष  शिव कुमार मित्तल, शाखा अध्यक्ष योगेश गोयल, प्रांतीय संयोजक सुरेश रावल, नीरज सिंगला,  दीपक गोयल उपस्थित रहे। प्रांतीय महिला सहसंयोजिका दीपिका सिंगला द्वारा कुशल मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम का आरंभ वंदे मातरम्, दीप प्रज्वलन, अतिथियों के स्वागत एवं समापन राष्ट्रीय गान द्वारा किया गया। पुनीत शर्मा जी ने शाखा को इस कार्य के लिए भारत विकास परिषद शाखा पानीपत को न केवल बधाई दी बल्कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया और शाखा अध्यक्ष सीए योगेश गोयल ने बताया कि शाखा इस प्रकार के कार्य समय-समय पर करती रहती है, जिससे समाज के जरूरतमंद लोगों को सहायता प्राप्त हो सके।
अप्रैल 2023 में भी अंसल स्थित जैन स्थानक में 130 दिव्यांगों को इसी प्रकार से अंग प्रदान किए गए थे। जिन लोगों को ये कृत्रिम अंग प्रदान किए गए उनकी खुशी देखते ही बनती थी। अंग वितरण का ये कार्यक्रम दिव्यांगों के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क था भारत विकास परिषद के सदस्यों व शहर के समर्थ लोगों के सहयोग से किया गया। शाखा सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल, सचिव दीपक गर्ग, महिला संयोजिका शिप्रा बठला, सदस्य पूर्ण शर्मा, अजय गुप्ता, सतनारायण कंसल, निखिल गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, सुनील चिदा, अविनाश सेठी, सुरेंद्र सिंगला, प्रमोद बंसल, अमन गुप्ता वरुण बठला, दीपक गोयल, नेहा, मंजू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
SHARE