Bharat Scouts And Guides : भारत स्काउट्स एंड गाईडस व इंडियन स्काउट एंड गाईड फैलोशिप ने चलाया संयुक्त अभियान

0
149
जागरूकता अभियान के तहत शपथ दिलाते इुए मुख्यातिथि
जागरूकता अभियान के तहत शपथ दिलाते इुए मुख्यातिथि

Aaj Samaj, (आज समाज),Bharat Scouts And Guides,मनोज वर्मा,कैथल : हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप कैथल तथा इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप जिला कैथल द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक (स्ढ्ढहृत्रश्वरु स्श्व क्करु्रस्ञ्जढ्ढष्ट) विषय पर केशव माधव बस्ती में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति समाज मे जागरुकता लाने के लिए हमने आज एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम के शुभारंभ में रेंजर पिंकी ने एकल प्लास्टिक प्रयोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से अभिप्राय है जो प्लास्टिक एक बार प्रयोग कर फैंक दिया जाए। ऐसे प्लास्टिक आमतौर पर मिट्टी में जाकर दफन हो जाते हैं ।

सिंगल यूज प्लासिटक विषय पर एक समारोह आयोजित

इस दौरान प्लास्टिक काफी जहरीले रसायन छोड़ते हैं जो पानी तथा भोजन के रास्ते हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं। एकल प्रयोग प्लास्टिक एवं पालीथीन का प्रयोग हमारे मानव जीवन के लिए अत्याधिक हानिकारक है। प्लास्टिक प्रदूषण आज एक वैश्विक समस्या बन गया है। प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ाने के साथ साथ सभी जीव जंतुओं के लिए भी हानिकारक है। हमें मानव जाति के साथ साथ जीव जंतुओं को भी इससे बचाना होगा। रेंजर प्रिती ने सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रयोग ना करने की शपथ दिलवाई तथा कहा कि कोई भी समस्या केवल सरकार द्वारा नहीं हल हो सकती। इसके लिए हमें खुद भी जागरूक होना होगा तथा दूसरों को भी जागरूक करना होगा।

कार्यक्रम के अंत में ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि हम हर माह शहर की विभिन्न बस्तियों की जरूरत मंद लड़कियों को निशुल्क सेनेटरी नेपकिन प्रदान करते है। आज कार्यक्रम के 39 माह में केशव माधव बस्ती की 60जरूरतमंद लड़कियों को अगले तीन माह के लिए नि:शुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। आज से हमने भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करते हुए सेनेटरी नेपकिन को कागज के लिफाफे में डाल कर दिया। आज के इस कार्यक्रम में रोवर गौरव, सुमित, देव सोनी, देवराज, विकास, रेंजर प्रीति, पिंकी,शिक्षा केन्द्र के अध्यापक अमृत , अध्यापिका आशा ,अंजू पुनिया आदि का सराहानीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें : District Magistrate Monika Gupta: जिला के बाहरी स्थानों से सरसों ढोने वाले वाहनों को जिले में प्रवेश करने पर प्रतिबंध

यह भी पढ़ें : Dharna At Delhi Jantar Mantar: खली करवाना चाहता है व्यापारियों का व्यापार बंद : सुमिता सिंह

Connect With  Us: Twitter Facebook

SHARE