Bharat Jan Samvad : अंत्योदय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही दयालु योजना : मंत्री ओम प्रकाश यादव

0
91
होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करते पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा।
होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करते पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा।
  • विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा-
  • यात्रा का उद्देश्य गरीब व्यक्ति को योजनाओं का लाभ देना है : संतोष यादव
  • सरकार ने अंतिम व्यक्ति को सरकारी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाए : रामबिलास शर्मा

Aaj Samaj (आज समाज), Bharat Jan Samvad, नीरज कौशिक, नारनौल, महेंद्रगढ़:
विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा मंगलवार को सतनाली खंड के गांव राजावास व बलाना, अटेली खंड के उनींदा व बेगपुर, निजामपुर खंड के पाचनौता व मुसनोता तथा सिहमा खंड के मित्रपुरा, अकबरपुर रामू व फैजाबाद गांव में पहुंची। इस मौके पर नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।

गांव मित्रपुरा व अकबरपुर रामू में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव व पाचनौता में महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने तथा फैजाबाद में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव व महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं बलाना में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, उनींदा में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, राजावास में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा व बेगपुर में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुगंनचंद सैनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मुसनोता में सरपंच कृष्ण कुमार ने विकसित भारत की शपथ दिलाई।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों को सामाजिक-वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई दयालु योजना वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि दयालु योजना के तहत पीपीपी सत्यापित आंकड़ों के आधार पर 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु या विकलांगता (70 प्रतिशत से अधिक) के मामले में सहायता प्रदान की जाती है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में वर्तमान सरकार में आम आदमी के कार्य आसानी से हो रहे हैं। सरकार ने आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है।

पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा प्रत्येक गांव में जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गरीब से गरीब व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ देना है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को धुंआ रहित गैस रसोई के लिए निशुल्क गैस कनेक्शन देकर दे रही है।

पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने अपने लगभग साढ़े 9 साल के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर इस देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करना है। इसी उद्देश्य से सरकार हर गांव व हर व्यक्ति तक पहुंच कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया है। अब गरीब नागरिकों को दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि उनके घर द्वार पर ही कार्य हो रहे हैं।

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक खुद पहुंच रही सरकार : धर्मबीर सिंह

निजामपुर/नांगल चौधरी : महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक खुद पहुंच रही है और उसे योजनाओं के साथ जोड़ रही है। इससे पहले लोग सरकार को ढूंढते थे। आज सरकार लोगों को ढूंढ कर योजनाओं के साथ जोड़ रही है। सांसद आज जिला के गांव पांचनोता में विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।

नागरिकों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि संकल्प यात्रा केवल सरकार की नहीं बल्कि यह लोगों की यात्रा बन चुकी है। यह सपने, संकल्प और भरोसे की यात्रा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी को आज देश का हर क्षेत्र व हर परिवार अपने बेहतर भविष्य की उम्मीद के रूप में देख रहा है। आज पूरे विश्व में इस यात्रा की चर्चा है।

श्री सिंह ने कहा कि सरकार चाहती है कि वर्तमान और भावी पीढ़ियों का भविष्य उज्जवल रहे। उन्होंने कहा कि देश का गरीब तबका आर्थिक रूप से मजबूत होगा तो देश ताकतवर होगा।

आज इन गांवों में जाएगी विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा

आत्मनिर्भर व विकसित‘ राष्ट्र बनाने के संकल्प को लेकर चल रही विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा 10 जनवरी को सतनाली खंड के गांव डालनवास व गादड़वास, अटेली खंड के अटेली व सैदपुर, निजामपुर खंड के बखरिजा व रोपड़ सराय, सिहमा खंड के सलूनी, नूनी कला व शहरपुर गांव में जाएगी। जिला प्रशासन ने इन गांव में सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली हैं ताकि लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजना व सेवाएं लेने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

यह भी पढ़ें  : Deputy CM Dushyant Chautala : चिड़िया से उन्हाणी तक ट्रेफिक सर्वे करवाकर बनेगा स्टेट हाइवे, बाघोत कट के लिए गड़करी से जल्द मिलेंगे डिप्टी सीएम

यह भी पढ़ें  : Drug De-Addiction Center : न्यायाधीशों ने किया बाल भवन में चल रही गतिविधियों व प्रोजेक्ट का निरीक्षण

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE