राज्यपाल से मिले भगवंत 16 मार्च को खटकर कलां में लेंगे शपथ Bhagwant Mann Swearing-in Ceremony

0
576
Those who take Jobs from Fake Degrees are not Well
Those who take Jobs from Fake Degrees are not Well

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
Bhagwant Mann Swearing-in Ceremony : पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने चंडीगढ़ राजभवन में राज्यपाल बनवारीनलाल पुरोहित से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर में शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हैं।

Bhagwant Mann Swearing-in Ceremony
Bhagwant Mann Swearing-in Ceremony

शहीद भगत सिंह का गांव है खटकर Bhagwant Mann Swearing-in Ceremony

भगवंत मान ने कहा कि मैं राज्यपाल से मिला, हमारे विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने मुझसे कहा कि हम जहां भी शपथ ग्रहण समारोह करना चाहते हैं, उन्हें बता दें। 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में शपथग्रहण समारोह होगा। पंजाब के घरों से लोग आएंगे, वे भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे। हमारे पास एक अच्छा कैबिनेट होगा, एतिहासिक निर्णय जो पहले कभी नहीं किए गए किए जाएंगे।

शपथ ग्रहण करने से पहले 13 मार्च को रोड-शो Bhagwant Mann Swearing-in Ceremony

शपथग्रहण से पहले भगवंत मान 13 मार्च को अमृतसर में गुरुद्वारा श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेकेंगे और फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ भव्य रोड शो निकालेंगे। भगवंत मान को 11 मार्च की शाम मोहाली में हुई आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में नेता चुन लिया गया था।

117 में से 92 सीटों पर जीती आप Bhagwant Mann Swearing-in Ceremony

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पंजाब की 117 सदस्यों वाली विधानसभा में अअढ ने 92 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के खाते में महज 18 सीटें आईं, शिरोमणि अकाली दल 3 और भाजपा के खाते में 2 सीटें आईं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका।

पंजाब में लागू होगा दिल्ली मॉडल: मान Bhagwant Mann Swearing-in Ceremony

भगवंत मान ने गुरुवार को दिल्ली जाकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से मुलाकात की थी और शपथग्रहण का न्योता दिया था। इस मुलाकात के बाद जब भगवंत वापस मोहाली लौटे तो उन्होंने अपने विधायकों को अरविंद केजरीवाल का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में दिल्ली का गवर्नेंस मॉडल लागू करना है। आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों के बीच से ही चलेगी। भगवंत मान ने संगरूर की धुरी सीट से जीत दर्ज की है।

Also Read : अब दिल्ली-पंजाब में राज अपना, पूरा होगा पराली प्रदूषण रोकने का सपना Stop Pollution

Also Read : Haryana Budget मनोहर बजट : किसान, महिलाओं और मिडिल क्लास पर नजर

SHARE