भगवंत मान ने मंत्री को बर्खास्त कर पेश की अनूठी मिसाल: चंद्रकला

0
267
Bhagwant Mann set a Unique Example by Sacking the Minister
Bhagwant Mann set a Unique Example by Sacking the Minister

नीरज कौशिक, Mahendragarh News: आम आदमी पार्टी हरियाणा की दक्षिण जोन कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रकला खातोद ने कहा कि केजरीवाल मॉडल में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है, जिसका उदाहरण मंगलवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपने ही मंत्री को बर्खास्त करके दिया है।

ईमानदार मुख्यमंत्री पर जताया नाज

मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से अपनी ही सरकार के भ्रष्ट स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला को पद से बर्खास्त कर समाज में एक अनूठी मिसाल पेश की है। इसकी पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश में बेहद प्रशंसा हो रही है। हमें आज पंजाब के ईमानदार मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नाज है। आज पूरा देश आम आदमी पार्टी पर गर्व महसूस कर रहा है। खातोद ने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने मंत्री को बर्खास्त ही नहीं किया बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा कर उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश दिए हैं जिससे भ्रष्टाचार को लेकर समाज में एक अच्छा संदेश गया है।

सरकार दिखा रही हिम्मत और ईमानदारी: खातोद

खातोद ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिन्दुस्तान की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें भ्रष्टाचार के आधार पर अपनों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत और ईमानदारी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 2015 में जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तब भी हमने भ्रष्टाचार को लेकर इसी प्रकार की कार्रवाई को देखा था और अब पंजाब में भी देख रहे हैं।

दुनिया में एक मिसाल बन गई

आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार को लेकर कोई स्थान नहीं है मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार की जानकारी केवल भगवंत मान को थी वो चाहते तो इस बात को दबा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जो आज पूरी दुनिया में एक मिसाल बन गई है।

भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई 

खातोद ने कहा कि आज तक हमने देखा है कि जो भी सरकार सत्ता में आती है वह पहले दिन से ही जनता को लूटना शुरू कर देती है लेकिन दुनिया के इतिहास में यह पहली सरकार है जो भ्रष्टाचार का पता लगते ही सख्त कार्रवाई करती है।खातोद ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता कुछ भी बर्दाश्त कर सकता है लेकिन भारत माता से गद्दारी बर्दाश्त नहीं कर सकता। हम न ही गद्दारी करेंगें और न ही किसी को करने देंगें।

ईमानदारी से भी चल सकती है सरकार 

हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था को बदलने, आम आदमी को उसका हक दिलाने तथा भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए सता में आए हैं। आप ने यह दिल्ली और पंजाब में साबित भी करके दिखा दिया है और यह बता दिया है कि पार्टी और सरकार बिना भ्रष्टाचार के ईमानदारी से भी चल सकती है।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE