Bhagwant Mann Oath Ceremony भगवंत मान आज सीएम पद की शपथ लेने के साथ संभालेंगे पंजाब की कमान

0
362
The Corrupt will not be Spared
The Corrupt will not be Spared

Bhagwant Mann Oath Ceremony भगवंत मान आज सीएम पद की शपथ लेने के साथ संभालेंगे पंजाब की कमान

आज समाज डिजिटल,  चंडीगढ़ : 

Bhagwant Mann Oath Ceremony आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान आज नवांशहर के खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित उन्हें शपथ दिलाएंगे। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। पुलिस व प्रशासन ने खटकड़ कलां में सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। लगभग बीस हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। एक निजी मैरिज पैलेस को पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है।

चार लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद

शपथ ग्रहण समारोह में लगभग चार लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। (Bhagwant Mann Oath Ceremony) पंडाल रंग-बिरंगी पट्टियों से सजाया गया है। कुर्सियों व जमीन पर चार लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 4 लोग समारोह में पहुंच सकते हैं। शौचालय आदि के पूरे इंतजाम किए गए हैं। बंगा सब डिवीजन एसडीएम-कम-निरीक्षक नवनीत कौर के अनुसार सौ एकड़ जमीन पर बीजी फसल काटने के बाद पंडाल बनाया गया है। किसानों को फसल काटने के बदले 40 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा।

सुरक्षा फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया

चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने के लिए कमांडो भी तैनात हैं। डॉग स्क्वायड को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। खटकड़कलां में सुरक्षा फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। (Bhagwant Mann Oath Ceremony) नवांशहर के अलावा, जालंधर, होशियारपुर, फगवाड़ा, फिल्लौर और अमृतसर दमकल विभाग की गाड़ियां अमले के साथ तैनात हैं। कंट्रोल रूम पर पुलिस के आला अफसरों की गाड़ियां पार्क होंगी। वहां भी बैठने व सुरक्षा का पूरा प्रबंध है।

Read Also :  बकायादारों के 3 प्रतिष्ठानों की प्रॉपर्टी सील : निगमायुक्त नरेश नरवाल

 

SHARE