भगवंत ने मां के साथ धूरी से भरा नामांकन Bhagwant Mann Filed Nomination

0
1443
Good News For Schools-Colleges
Good News For Schools-Colleges

Bhagwant Mann Filed Nomination

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
Bhagwant Mann Nominationआम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने धूरी से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर वे अपनी मां के साथ थे। उन्होंने नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से भी बात की। मान ने कहा कि उन्हें यकीन है कि धूरी विधानसभा क्षेत्र के लोग हलके के नाम पर ज्यादा मार्जन वाले क्षेत्र के तौर पर रिकार्ड कायम करेंगे। यहां वही भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और नशा ही मुख्य मुद्दे हैं।

मां ने कराया मुंह मीठा गुरु साहिबान के आगे झुकाया शीश Bhagwant Mann Nomination

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले भगवंत मान की मां ने उनका मुंह मीठा कराया। इसके बाद उन्होंने गुरु साहिबान के आगे शीश झुकाया और फिर धूरी के कार्यालय में अपनी मां को साथ लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वह कांग्रेस के विधायक दलवीर सिंह गोल्डी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। भगवंत मान दूसरी बार इस विधानसभा चुनाव लड़ हैं और वह दो बार संगरूर से सांसद चुने जा चुके हैं। Bhagwant Mann Nomination

पहले चुनाव में थर्ड रहे थे मान Bhagwant Mann

भगवंत मान ने पहला पहला चुनाव 2012 में लहरा विधानसभा सीट से लड़ा था। वहां पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्ठल जीती थीं। इस दौरान भट्ठल 44,706 वोट लेकर पहले, शिरोमणि अकाली दल बादल के सुखवंत सिंह 41351 वोट लेकर लेकर और भगवंत मान 26,136 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

संगरूर से दो बार सांसद जीते  Bhagwant Mann

भगवंत मान 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वह पहला लोकसभा चुनाव 2014 में ही संगरूर से लड़े थे, वहां से 5 लाख 33 हजार 237 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे, सुखदेव सिंह ढींडसा वहां से 3 लाख 21 हजार 516 वोट हासिल कर पाए। मान 2 लाख 11 हजार 516 वोट लेकर जीते थे। इसके बाद 2019 में वह फिर से संगरूर से चुनाव लड़े और उनका वोट शेयर 4 लाख 13 हजार 561 रहा और वह कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को 3 लाख 3 हजार 350 वोट मिले थे और मान दूसरी बार 1 लाख 10 हजार 211 वोट से जीते थे।

अरविंद केजरीवाल ने फोन कर दी शुभकामनाएं Bhagwant Mann
Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

भगवंत मान के नामांकन पत्र भरने से पहले अरविंद केजरीवाल ने मान के साथ फोन पर बात की है। अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि भगवंत नामांकन भरने जा रहे हैं। उन्होंने मुझे फोन किया। दिल से मैंने कहा-भगवान करे आप पंजाब के उट बनो। (Bhagwant Mann Nomination) खूब ईमानदारी से काम करो। पंजाब की जनता के दु:ख दूर करोह्व पंजाब को भगवंत और आम आदमी पार्टी से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। भगवान हम सबको इन उम्मीदों को पूरा करने की शक्ति दे।

Also Read: पांच दंपति मैदान में, भाजपा ने नहीं दिया टिकट तो डिप्टी सीएम की पत्नी आजाद

Also Read: दो जिले सबसे ठंडे, 10 जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे Haryana Weather Update

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE