Baljeet Tooran joined BJP : जजपा के संभावित लोकसभा उम्मीदवार बलजीत टूर्ण ने भाजपा में जताई आस्था,हुए शामिल

0
16
Baljeet Tooran joined BJP
Baljeet Tooran joined BJP

Aaj Samaj (आज समाज), Baljeet Tooran joined BJP,घरौंडा/करनाल,31 मार्च, इशिका ठाकुर : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे और राजनीतिक गलियारों में उठा पठक शुरू हो चुकी है। कार्यकर्ताओं से लेकर राजनेता तक एक दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। वही रविवार को भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित होकर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश सचिव रहे बलजीत टूर्ण रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।

घरौंडा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई। पुष्पगुच्छ भेंट कर व भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। जजपा से पहले बलजीत टूर्ण इनेलो के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। वह पानीपत से इनेलो के युवा प्रधान भी रहे। इनेलो के हलका असंध प्रधान के तौर पर भी उन्होंने कार्य किया। बाद में वह जजपा में शामिल हो गए। इन दिनों बलजीत टूर्ण का नाम बतौर करनाल लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर चर्चा में था।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हर अच्छे व्यक्ति का भाजपा में स्वागत है। जनसेवा का लक्ष्य रखने वाले नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि सब समझ चुके हैं भाजपा के शासन में ही सबका भला हो सकता है। बलजीत टूर्ण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश प्रदेश में विकास कार्यों की गंगा बहाने का काम किया है। आज विश्वभर में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की पहचान बनाई है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर वह इस पार्टी में शामिल हुए हैं। पीएम मोदी के 400 पार के नारे को सफल बनाया जाएगा। करनाल के लोग मनोहर लाल को सबसे ज्यादा वोटों से जितवाकर लोकसभा भेजेंगे।

यह भी पढ़ें : Wheat Crop Procurement : एक अप्रैल से शुरु होगी गेहूं की खरीद, 42 दिन तक चलेगा खरीद का सीजन

यह भी पढ़ें : Municipal Commissioner Ashok Kumar : सिंगल यूज प्लास्टिक की ब्रिकी करने वाले 3 दुकानदारों के किए चालान, 1500 रूपये लगाया जुर्माना : अशोक कुमार, उप निगमायुक्त

SHARE