Baisakhi Festival Celebrated With Great Pomp : नारी कल्याण समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया बैसाखी का पर्व 

0
24
Baisakhi Festival Celebrated With Great Pomp
Aaj Samaj (आज समाज),Baisakhi Festival Celebrated With Great Pomp, पानीपत : नारी कल्याण समिति द्वारा समिति की प्रधान कंचन सागर के निवास स्थान पर बैसाखी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर गायत्री मंत्र से की गई।तत्पश्चात समिति की प्रधान कंचन सागर ने बैसाखी पर्व की महिमा बताते हुए कहा कि बैसाखी का त्योहार देश भर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार हर वर्ष 13 अप्रैल को फसल काटने की खुशी में मनाया जाता है। इसलिए इस दिन लोग अनाज की पूजा करते हैं और ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाते हैं। बैसाखी के त्यौहार को मेष संक्रान्ति भी कहा जाता है।इस खास मौके पर हर घर मे स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं।

मय की पाबंद पांच सदस्याओं को उपहार दिए

इस मौके पर त्योहार की गरिमा को समझते हुए बैसाखी पर्व पर सदस्याओं संग प्रश्नोत्तरी की गई। समय की पाबंद पांच सदस्याओं को उपहार दिए गए। इस पर्व की खुशी में सदस्याओं ने बैसाखी पर गीत गाए। इस बार आसरा फाऊंडेशन के बच्चों और नारी कल्याण समिति द्वारा जरूरतमंदों को राशन बांटा गया। जिसमें अनवी शिंगला, राघव अरोड़ा, टिया जैन, विभूति आहुजा, दुर्गे रावल, खुशी मित्तल, कार्तिक शिंगला, जॉय,जोशियाना कालरा, सरगम शिंगला, आर्यन गेरा, नृप जिन्दल, धैर्य बुद्धि राजा शामिल थे।

 

समिति की हमेशा से यही कोशिश रही कि किसी भी क्षेत्र में समाज सेवा से पीछे न हटें

इस मौके पर समिति की सदस्या रश्मि अखौरी ने बताया कि हमारी समिति की हमेशा से यही कोशिश रही है कि किसी भी क्षेत्र में समिति समाज सेवा से पीछे न हटें सबकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हर पल तत्पर रहे। इस कार्यक्रम की मुख्य यजमान समिति की सचिव ज्योतिका सक्सेना जी रहीं। मंच संचालन समिति की उप प्रधान ज्योत्स्ना गर्ग द्वारा किया गया। समिति की सदस्या शोभा गोयल द्वारा सुंदर भजन सुनाया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। समिति के सदस्यों और आसरा फाउंडेशन के बच्चों के मध्य अंताक्षरी प्रतियोगिता कराई गई। जीतने वालों को उपहार दिये गये। ढोल पर सभी सदस्याओं ने नृत्य किया।
 

समिति की सदस्याओं द्वारा बनाए गए व्यंजनों का सभी ने भरपूर आनंद लिया

समिति की सदस्या शशि शर्मा ने अंत में कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सबका धन्यवाद दिया। तत्पश्चात समिति की सदस्याओं द्वारा बनाए गए व्यंजनों का सभी ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशि शर्मा, माधवी वर्मा, नीलम मेहता, संगीता अरोड़ा, कंवल सोई, रश्मि अखौरी, कृष्णा अरोड़ा, शोभा गोयल, निशा गर्ग, बबीता गर्ग, नीलम नागपाल, सुमन शिंगला, राज नन्दा, नीतू छाबड़ा, रवि मल्होत्रा, ज्योति रहेजा, ज्योत्स्ना गर्ग, ज्योतिका सक्सेना, सरोज आहूजा शामिल रहीं।
SHARE