बैसाखी नई फसल का त्योहार होने के साथ-साथ किसानों के सम्मान का भी पर्व :- डॉ. पवित्रा राव

0
139
Baisakhi festival and nation builder Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti
Baisakhi festival and nation builder Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
आरपीएस विद्यालय के प्राथमिक व मिडिल विभाग में शुक्रवार को बैसाखी पर्व और राष्ट्र निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव रही जबकि अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा बैसाखी के पर्व पर प्रस्तुत की गए नाटक, कविताएं, नृत्य, भंगडा, गिद्दा आदि विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों ने सभी का मन मोहा। स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि बैसाखी पर्व नई फसल का त्योहार होने के साथ-साथ किसानों के सम्मान का भी पर्व है।

Baisakhi festival and nation builder Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti
Baisakhi festival and nation builder Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti

यह दिन किसान अर्थात हमारे अन्नदाता के लिए समर्पित है। प्रत्येक विद्यार्थी के मन में किसान का सम्मान होना चाहिए। राष्ट्र निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की भूमिका और बच्चों को संविधान के महत्त्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने भी बच्चों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है। इसमें सभी धर्मों के लोग रहते हैं और आपसी भाईचारे से सभी पर्वों को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि हम भारत देश के निवासी हैं और हमें अपनी संस्कृति और संविधान का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Legally Speaking :भीमा कोरेगांव हिंसा: गौतम नवलखा की जमानत अर्जी खारिज

यह भी पढ़ें : रक्तदान देता है दूसरों को नया जीवन:उपायुक्त डॉ वैशाली शर्मा

यह भी पढ़ें : ब्लड प्रेशर बढ़ने पर घबराए नहीं,अपनाएं ये घरेलू उपाए

यह भी पढ़ें : गैरहाजिर रहने पर 5 विभागों के एचओडी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई:कमल गुप्ता

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE