Baby Hunny New Bhajan Out : रंग डारो ना श्याम” भजन बन रहा लोगों की पसंद

0
325
Baby Hunny New Bhajan Out

Baby Hunny New Bhajan Out : रंग डारो ना श्याम” भजन बन रहा लोगों की पसंद

आज समाज डिजिटल, अंबाला : 

Baby Hunny New Bhajan Out : अम्बाला का नाम देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है, जिसका विशेष कारण है कि अम्बाला में कई जानी-मानी हस्तियों ने जन्म लिया है, जिन्होंने अपने शहर ही नहीं, बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर अम्बाला की बेटी बेबी हन्नी (Baby Hunny) ने कर दिखाया जोकि पेशे से एक संगीतकार है और बेबी हन्नी हमेशा अपनी सूंदर और मधूर सुरीली आवाज से भजनों के माध्यम से लोगों को रिझाती है। Rang daro na shyam Bhajan

भजन श्री कृष्ण के चरणों में समर्पित

वहीं होली का पर्व जो फाल्गुन मास में आता है, यह पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है और श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है। इसी उमंग के साथ सिंगर बेबी हन्नी ने अपना एक भाव “रंग डारो ना श्याम” (Rang daro na shyam) श्री कृष्ण भगवान के चरणों में समर्पित किया। पहले ही दिन इस भजन को लाखों लोगों ने खूब पसंद किया और बेबी हन्नी को खूब आशीर्वाद और प्रेम दिया। भजन के रिलीज होने के समय शहर के विनोद जी विनोद, विजय मेहरा, केशव मेहरा, लवली, गुंजन, सुलिन्दर सैनी, मनोज बांगा और आनंद आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read :  भगवंत मान आज सीएम पद की शपथ लेने के साथ संभालेंगे पंजाब की कमान

SHARE