Babri Masjid आंदोलन में सैनानियों के लिए बने अयोध्या में संग्रहालय: बीरेश शांडिल्य

0
54
राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेश शांडिल्य
राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेश शांडिल्य
  • अमीचंद शर्मा को बनाया विश्व हिंदू तख्त का सिटी प्रधान

Aaj Samaj (आज समाज), Babri Masjid , प्रवीण वालिया, करनाल,7 दिसंबर :
विश्व हिंदू तख्त के चीफ तथा एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेश शांडिल्य ने कहा है कि बाबरी मस्जिद ढहाने वाले सैनानियों के लिए सरकार अयोध्या में संग्रहालय बनाए। वहां पर इस आंदोलन में शहीद हुए बलिदानियों का चित्र वहां लगाया जाए। उन्होंने बताया कि राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल हो रहा है उसके लिए हजारों कार सेवकों ने बलिदान दिया हैं। अब तक हजारों लाखों लोगों ने संषर्ष किया हैं।

22 जनवरी को संसार के करोड़ों हिदुओं का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हर हिंदू को अयोध्या जाकर वहां की माटी को लाना चाहिए। वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका तख्त अयोध्या में भगवान राम लला को सोने का मुकुट पहनाएगा। उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर मोदी की सरकार बने इसके लिए वह संसद भवन से रथयात्रा निकालेंगे। उन्होंने कि देश के एक सौ दस करोड़ हिदुओं को मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए जुट जाना चाहिए। देश की रक्षा के लिए मोदी को पीएम बनना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि चारों राज्यों में केवल हिंदू सम्राट नरेंद्र मोदी के कारण भाजपा जीती हैं। उन्होंने कहा कि हिदू राष्ट्र के लिए मोदी का पीएम बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोग केवल मोदी को ही जानते हैं। इस अवसर पर उन्होंने करनाल के ज्योतिष आाचार्य अमीचंद शर्मा को सिटी का प्रधान नियुक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव आशीष शर्मा ने भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें  : Demonstration In Karnal On 9thDecember : करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में 9 दिसंबर को करनाल में प्रदर्शन करेगा राजपूत समाज

यह भी पढ़ें  :Congress District Convenor Trilochan Singh : ‘सोई हुई सरकार है चोरियों की भरमार है’: त्रिलोचन सिंह

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE