हर वार्ड में बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड: मदन चौहान

0
262
Ayushman cards will be made in every ward: Madan Chauhan

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

  • अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जरूरतमंदों को वितरित की व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल व बैसाखियां
  • खुद दिव्यांग होकर जरूरतमंद दिव्यांगों का सहारा बनी गुरमीत, समिति बनाकर कर रही दिव्यांगों की मदद

यमुनानगर। दिव्यांग एकता समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर अंबेडकर भवन में जरूरतमंद दिव्यांगों को व्हील चेयर, ट्राई साइकिल व बैसाखियां बांटी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर मदन चौहान ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने जरूरतमंद दिव्यांगों को व्हील चेयर, ट्राई साइकिल व बैसाखियां वितरित की। समिति की प्रधान गुरमीत कौर ने मुख्य अतिथि मेयर चौहान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण

मेयर मदन चौहान ने समिति के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिव्यांग लोगों की सहायता के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई गई है। सरकारी नौकरियों में भी इन्हें आरक्षण दिया जाता है। इसके अलावा इनके लिए समय-समय पर सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम किए जाते है। दिव्यांग एकता समिति द्वारा अपने इन लोगों के लिए आयोजित किया गया यह सामाजिक कार्यक्रम में बहुत ही सराहनीय है। दिव्यांग भाई बहनों को चलने फिर के लिए व्हील चेयर, ट्राई साइकिल व बैशाखियों की सहायता देकर समिति ने बड़ा अच्छा काम किया है। समिति की प्रधान गुरमीत खुद दिव्यांग होकर जरूरतमंद दिव्यांगों को सहारा बनी हुई है।

दस सिलाई मशीन देने की घोषणा की

सभी दिव्यांगों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने दिव्यांग एकता समिति के पदाधिकारियों को दिव्यांग को कपड़े के थैले बनाने का स्वरोजगार कर अपनी आजीविका कमाने और इस स्वरोजगार के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही इस स्वरोजगार के लिए दस सिलाई मशीन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है। उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जल्द ही हम हर वार्ड में आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था करने वाले है।

इसके लिए प्रत्येक वार्ड के आयुष्मान कार्ड धारकों की सूची मंगाई गई है। जल्द ही निगम द्वारा हर वार्ड में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा। समिति की प्रधान गुरमीत कौर ने बताया कि यह संस्था दिव्यांगों की आर्थिक और रोजगार की सहायता के लिए कार्य करने का प्रयास कर रही है। इस कार्यक्रम में उनकी संस्था की ओर से 10 दिव्यांगों को व्हीलचेयर, 10 को ट्राई साइकिल और 20 दिव्यांगों को बैसाखियां वितरित की गई। मौके पर समिति के उप प्रधान महेंद्र चौहान, महासचिव गुलशन अरोड़ा, पर्यावरण फाउंडेशन के चिराग सिंगल, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: विधानसभा सत्र की तरह अब जिप वार्ड में भी 1-2 दिन का बुलाया जाएगा सत्र

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE