Ayushman Bharat Scheme : इस वर्ग के लोगों को भी मिलेगा अयुष्मान भारत योजना का लाभ

0
219
Ayushman Bharat Scheme
Ayushman Bharat Scheme

Aaj Samaj (आज समाज), Ayushman Bharat Scheme , नई दिल्ली:

हरियाणा सरकार लोगों को सुविधा देने के लिए कई योजनाओं को चला रही है। हाल ही में आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आइए खबर में जानते हैं कौन कर ले सकता है योजना का लाभ।

हरियाणा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना(Ayushman Bharat Scheme) के लिए लोगों को प्रीमियम का भुगतान करना होता है। 15 अगस्त से योजना में आवेदन करने के लिए पोर्टल खोले जा सकते हैं। हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि अब 3 लाख सालाना आय वाले लोगों को भी पांच लाख रूपये तक का इलाज फ्री में मिलेगा। लोगों को आवेदन करने के लिए 1500 रूपये जमा कराने होंगे। इसमें आप 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ 8 लाख परिवारों को मिल चुका है और अब ये संख्या बढ़कर 35 लाख तक हो सकता है। 1.80 लाख सालाना आय वालो परिवारों को इसका लाभ बिना प्रीमियम तक का लाभ मिलेगा।

इतने हॉस्पिटलों में मिलेगा इलाज :

सरकार की और से जानकारी दी जा रही है कि सभी परिवारों को 1290 हॉस्पिटलों में लाभ मिलेगा। जिनमें से 715 सरकारी हॉस्पिटल हैं और 575 प्राइवेट होंगे। इस योजना के तहत कैंसर, हार्ट अटैक और भी 1500 बीमारियों का कवर मिलता है।

राज्य में हैं 85 लाख कार्ड :

सरकार ने 17,60,323 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। साल 2011 के सर्वे की रिपोर्ट के तहत हरियाणा में 28,89,287 लोगों के कार्ड बने थे। साल 2022 में चिरायु योजना में 1.8 लाख सालाना आय वालों की संख्या,56,48,892 के कार्ड बने थे। 32,22,144 कार्ड अभी बाकि हैं जो बने नहीं हैं।

जानें किस जिले में हैं कितने लाभार्थी :

प्रदेश में टोटल लाभार्थियों की बात की जाए तो वह 1,17,60,323 हैं।

महेंद्रगढ़(Mahendragarh)= 4,05,293
भिवानी(Biwani)= 5,72,058
फ़रीदाबाद(Faridabad)= 7,60,787
गुरूग्राम(Gurugram)= 4,36,481
पलवल(Palval) =5,41,820
रोहतक(Rohtak)= 4,58,936
सोनीपत(Sonipat)= 6,14,980
कैथल(Kaithal)= 5,83,147
झज्जर(Jhajjar) =3,58,634
सिरसा(Sirsa)= 6,69,954
कुरूक्षेत्र(Kurukshetra)= 4,85,914
पंचकूला(Panchkula)= 1,80,736
अंबाला(Ambala)= 4,90,705
करनाल(Karna)=7,64,676
जीन्द(Jind) =6,56,196
यमुनानगर(yamunanagar)= 6,09,178
फतेहाबाद(Fatehabad)= 5,24,050
रेवाडी(Revari)= 3,32,057
पानीपत(Panipat)= 5,75,356
हिसार(Hisar)= 9,05,344
चरखी दादरी= 2,18,523

यह भी पढ़ें : Successful Landing Of Chandrayaan-3 : चन्द्रयान-3 का सफलतापूर्वक चांद पर उतरना देश के लिए बड़े ही गर्व की बात: प्रो. रामबिलास शर्मा

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 24 August 2023 : मेष राशि के लोग अपने अधीनस्थों से काम कराने में सफल रहेंगे, बाकी पढ़ें अपना राशिफल

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE