बढ़ गईं कारों की कीमतें, जानें अब कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब, 1 दिसंबर से नई कीमतें होंगी लागू

0
28

Auto Prices increased: त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। ह्यूंडई, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और ऑडी अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं। कच्चे माल और कमोडिटी की बढ़ती लागत की आंशिक भरपाई करने के लिए कंपनियां यह अतिरिक्त खर्च ग्राहकों पर डाल रही हैं। कंपनियों का कहना है कि गाड़ियों की अच्छी बिक्री के बावजूद बढ़ती लागत का उनके ऑपरेटिंग मार्जिन और मुनाफे पर सीधा असर पड़ा है।

मारुति सुजुकी ने कितनी बढ़ाई कीमत?

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने 22 नवंबर से चुनिंदा मॉडलों के दाम करीब 0.31 फीसदी बढ़ा दिए हैं। यह बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में की गई तीन दौर की बढ़ोतरी के बाद हुई है, जो कुल मिलाकर एक फीसदी से थोड़ी ज्यादा थी।

टाटा मोटर्स ने कितनी बढ़ाई कीमत?

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) ने मंगलवार को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक (EV) समेत अपनी सभी कारों और एसयूवी की कीमतों में औसतन 0.5 फीसदी इजाफे की घोषणा की। टाटा की नई कीमतें 1 दिसंबर, 2026 से लागू होंगी। अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी होगी।

हुंडई ने कितनी बढ़ाई कीमत?

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई मोटर इंडिया ने 1 दिसंबर से चुनिंदा मॉडलों और वेरिएंट्स के दाम 8,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की। बढ़ोतरी की सीमा मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होगी। यह नया संशोधन कंपनी द्वारा मौजूदा साल में अब तक की गई 1.4 फीसदी बढ़ोतरी के अतिरिक्त होगा, जिसमें सितंबर में हुई 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी भी शामिल है।

ऑडी ने कितनी बढ़ाई कीमत?

लग्जरी कारों की बात करें, तो जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी इंडिया भी 1 जनवरी, 2027 से अपने वाहनों के दाम 2 फीसदी तक बढ़ाने जा रही है। ऑडी ने इस साल दूसरी बार अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

  • TAGS
  • [post_tags]