वीडियो से किया दर्द बयां, एएसआई ने मार ली खुद को गोली

0
187
ASI Shot Himself
ASI Shot Himself

आज समाज डिजिटल, टांडा उड़मुड़:
यहां एक थानेदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थानेदार ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था। मृतक की पहचान थानेदार सतीश कुमार के रूप में हुई है। होशियारपुर के थाना हरियाना में तैनात एक एएसआई ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। उसने मरने से पहले एक वीडियो बनाया।

पुलिस अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार

इस वीडियो में उसने आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले पुलिस अधिकारी का नाम लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव और वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। वीडियो में सतीश कुमार ने बताया कि 8 सितंबर को वह थाने में ड्यूटी पर थे। रात करीब 2 बजे इंस्पेक्टर ओंकार सिंह चैकिंग के लिए आए। इस दौरान वह थाने के सरकारी क्वार्टर में थे। मैं 10 मिनटों तक उन्होंने एस.एच.ओ. ओंकार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने पूछा कि हाईकोर्ट मैटर कितने लगे हैं। उन्होंने सारे सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कई ऐसे सवाल पूछे जो ड्यूटी अफसर से संबंध नहीं रखते थे। फिर इसी बात को लेकर ओंकार सिंह ने उन्हें बेइज्जत किया। उनके साथ गाली-गलौच भी किया और हद से ज्यादा जलील किया। उन्होंने कहा कि जलील करने से अच्छा उन्हें गोली मार दी जाए।

एसएचओ टांडा ने लिखी थी रिपोर्ट

फिर जाते समय भी एस.एच.ओ. टांडा ने उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर चले गए। जिस संबंधी उन्होंने सुबह अपने एस.एच.ओ. को बताया। उन्होंने भी कहा कि यह ओंकार सिंह ने बहुत बुरा किया है। उन्होंने आगे लिखा कि वह एस.एच.ओ. ओंकार सिंह से दुखी होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी लिखा कि इससे पहले भी एक पुलिस अधिकारी को एस.एच.ओ. ओंकार सिंह ने जलील किया था। उस व्यक्ति ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पर उस समय भी इंसाफ नहीं किया गया। उन्होंने आगे लिखा कि एस.एच.ओ. ओंकार सिंह का रवैया छोटे अधिकारियों के प्रति बहुत बुरा है। वह भी इसके चलते आत्महत्या कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : पोषण माह के दौरान पानीपत के ददलाना में निकाली गई जागरूकता रैली

ये भी पढ़ें : प्रोफेसर दलजीत कुमार को राज्य स्तरीय हरियाणा भीम रत्न अवार्ड से नवाजा गया

ये भी पढ़ें : स्काउट्स के छात्रों व इन्चार्ज को किया सम्मानित

ये भी पढ़ें : श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा उत्सव मनाने के लिए बंगा में श्री हनुमान ध्वजा स्थापित की

 

SHARE