आर्य केंद्रीय सभा ने मनाया ऋषि निर्वाण दिवस समारोह 

0
165
Arya Kendriya Sabha celebrated Rishi Nirvana Day
  • वेदों का प्रकाश दयानंद ने दिखला, मनवाई ज्ञान की दीपावली : आर्य नरेश वैदिक
  • वैदिक धर्म पर हो रहे है चौतरफा हमले : आर्य नरेश वैदिक
  • जिस वेद रूपी दीपक के लिए बलिदान हुए महऋषि दयानंद आर्य केंद्रीय सभा उसको सदेव प्रकाशमान बनाए रखने को प्रतिबद्ध : बेला भाटिया

Aaj Samaj (आज समाज),पानीपत : जब भारतवर्ष अज्ञान के अंधेरों में भटक रहा था तथा धर्म के नाम पर नाना प्रकार के आडम्बर समाज में व्याप्त थे, तब देव दयानंद ने हमें वेदों का पाठ पढ़ाया। वेदों का प्रकाश दिखा विश्व में ज्ञान की दीपावली मनवाई। ये शब्द आर्य नरेश वैदिक ने आर्य समाज खेल बाजार में आर्य केंद्रीय सभा पानीपत द्वारा मनाए जा रहे महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस पर मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कहे। आर्य नरेश वैदिक ने कहा कि आज ऋषि के बताए वेद मार्ग को बचाए रखने तथा उसे बढ़ाने की चुनौती है, चूंकि वैदिक धर्म पर जिहाद तथा धर्म परिवर्तन के रूप में चौतरफा हमले हो रहे है। उन्होंने कहा कि महर्षि ने न केवल वेद प्रचार किया, अपितु स्वतंत्रता आंदोलन को भी बढ़ावा दिया जिसकी वजह से आज हम स्वतंत्र है। सर्वप्रथम युवा वैदिक विद्वान रणबीर शास्त्री ने वैदिक मंत्रों से आहुति दिलाकर यज्ञ करवाया। नवीन गाबा व संध्या गाबा आदित्य डावर व मोनिका डावर, ज्योति ठकराल, शक्ति ठकराल एवं राज रानी व किशोर कुमार मुख्य यजमान रहे।

बिजनौर से आये भीष्म आर्य ने ऋषि महिमा के मधुर भजन गाए

कार्यक्रम का शुभारंभ कश्मीरी लाल अरोड़ा एवं कमलेश अरोड़ा ने ध्वजारोहण कर के किया। बिजनौर से आये भीष्म आर्य ने ऋषि महिमा के मधुर भजन गाए। मुख्य अतिथि के रूप में अंजू गेरा ( प्रधान इनर व्हील क्लब सेंट्रल) ने शिरकत की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में शकुंतला शिंगला व भगवान शिंगला रहे। मंच संचालन रमेश बजाज ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज खैल बाज़ार के कार्यकर्ता प्रधान आत्म आर्य ने की। आर्य केंद्रीय सभा की प्रधान बेला भाटिया ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सब का धन्यवाद करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं  जन्म शताब्दी पर सब माताएं व बहनें संकल्प करे की हम अपनी संतानों को संस्कारी बना कर देश व धर्म की उन्नति करेंगे। बेला भाटिया ने आगे कहा कि जिस वेद रूपी दीपक के लिए महर्षि देव दयानंद बलिदान हुए थे, आर्य केंद्रीय सभा उस दीपक को सदेव प्रकाश मान बनाए रखने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा आज आर्य केंद्रीय सभा महर्षि को कोटि कोटि नमन करती है। शारदा बरेजा, राकेश भाटिया, अलका आहूजा, गुलशन नंदा, रजिंदर, ज्योति अरोड़ा, निशा, शालिनी तथा ईश कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 10 November 2023 : आज इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, बाकी जाने अपना राशिफल

यह भी पढ़ें : Jawahar Navodaya Vidyalaya Karira में शिक्षक अभिभावक संघ गठन का आयोजन