Arvind Kejriwal’s Badlaw Jansabha In Jind : बराना गांव की जनता ने 28 जनवरी को अरविंद केजरीवाल जींद बदलाव जनसभा में अपने साधन से जाने का दिया आश्वासन 

0
89
Arvind Kejriwal's Badlaw Jansabha In Jind
Aaj Samaj (आज समाज),Arvind Kejriwal’s Badlaw Jansabha In Jind, पानीपत : आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल इस महीने के अंत में 28 जनवरी को अपना हरियाणा चुनावी अभियान शुरू करेंगे। 28 जनवरी को जींद में अरविंद केजरीवाल एक बदलाव जनसभा रैली को संबोधित करेंगे। यह बदलाव रैली अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा चुनाव अभियान की शुरुआत मानी जा रही है। यह बदलाव जनसभा महारैली हरियाणा में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी महिला सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की कमी को उजागर करने के लिए की जा रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक के आदेशानुसार हर गांव में इस बदलाव रैली का न्योता पहुंचाना है सभी गांव के मेंबर कमेटी सचिव अध्यक्ष के जिम्मे निमंत्रण देना लगाया गया है।
प्रदेश सह सचिव सुखबीर मलिक ने गांव बराना में नव नियुक्त ग्राम सचिव अशोक त्यागी, सतपाल बराना और कमेटी मेंबर के सहयोग से यह कार्य संपन्न किया। सुखबीर सिंह, सुनील कुमार, बाला राजबाला, मुकेश कुमार, सरिता, राजेश, पूनम, सोनिया, रामधनी, संदीप, रजनी, सोना, बॉबी, अमित त्यागी, संजीव कुमार, सुनील,,जसवंत बराना, महावीर सिंह, सुनीता, पूजा, पूनम, सोनिया, मीरा, सुंदर, विद्या, सावित्री, सरला, राजेश, सुनीता, अंगूरी, सलीम, सावित्री, सुरेश कुमार, सतपाल, विजय कुमार, दीपक कुमा, शकील खान, ओमवीर, परमेश्वरी, सरोज, उषा भगत सिंह, सुमन, सीमा, कुसुम, जमील आदि मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सुखबीर मलिक, देवेंन सलूजा सर्किल इंचार्ज, शीशपाल मलिक सर्किल इंचार्ज, कर्मवीर जाटल, राजेंद्र राठी होशियार सिंह वार्ड 6, संदीप मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
SHARE