शराब पीकर हुई कहासुनी युवक की लोहे के पाइप से हत्या

0
225
Argument after drinking alcohol killing a young man with an iron pipe

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

दिवाली की रात जोडिया नाका के पास साबी दा ढाबा पर काम करने वाले दो लोगों में शराब पीते हुए झगड़ा हो गया। एक ने दूसरे पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। सुबह मालिक के पास सूचना गई कि उनके ढाबे पर काम करने वाले नेपाल के राजू का पड़ा है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि राजू का शव खून से लथपथ पड़ा था। ढाबे पर काम करने वाले दीपक से पूछा तो उसने कबूल करते हुए बताया कि उसी ने राजू की हत्या की है। दोनों के बीच शराब पीते समय विवाद हो गया था। गांव जोडिया निवासी नितिन मेहरा ने फर्कपुर पुलिस को शिकायत दी है कि उन्होंने जोडिया में सड़क किनारे साबी दा ढाबा के नाम से ढाबा किया हुआ है।

राजू का शव ढाबे के सामने पड़ा मिला

उन्होंने ढाबे पर काम करने के लिए नेपाल निवासी राजू और दीपक को रखा हुआ था। दीपक यहां पर 16-17 साल से काम कर रहा था। उसका काम तंदूर पर रोटियां लगाने का था। जब से वह अपने घर से आया था, यहीं पर ह रहा था। काम खत्म करने के बाद दीपक ढाबे पर ही सो जाता था। वहीं राजू को उन्होंने अपने मकान में कमरा किराए पर दिया हुआ था। दिवाली पर वे ढाबे और पास बीडी के खोखे को रात नौ बजे बंद कर दिया था। राजू भी वहां से चला गया था। दीपक ही वहां पर था। मंगलवार सुबह सात बजे उनके गांव के गणेश का उसके पिता चेत राम के मोबाइल पर फोन आया। उसने कहा कि उनके ढाबे पर काम करने वाले राजू का शव ढाबे के सामने पड़ा है।

शराब पीते हुए दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

वह अपने पिता चेत राम के साथ वहां पर पहुंचा। उसने वहां पर पहुंच कर देखा कि राजू मृत पड़ा था। दीपक सो रहा था। वहीं ढाबे पर कई जगह खून लगा था। उन्होंने दीपक को उठाया और उसे राजू की हत्या के बारे में पूछा। तब दीपक ने बताया कि उसने और राजू ने रात को शराब पी थी। शराब पीते हुए दोनों के बीच झगड़ा हो गया। उसने लोहे का पाइप उठाकर राजू पर कई वार किया। नशा होने से वह रात को सो गया था। इस शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फर्कपुर थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि दीपक पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कई जगह मिले खून के निशानः सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर खून के कई जगह निशान मिले। टीम ने पाया कि शराब की बोतल, ईंट पर भी शराब के निशान थे। माना जा रहा है कि राजू पर लोहे के पाइप के साथ-साथ ईंट से भी हमला किया गया। वहीं राजू बचने के लिए इधर-उधर गया, लेकिन आरोपी उस पर हमला करता रहा।

ये भी पढ़ें : डीसी अनीश यादव ने गांव बालू में किया औचक निरीक्षण, पराली जलाने की घटना को लेकर सम्बन्धित किसान को तुरंत नोटिस जारी

ये भी पढ़ें : 26 अक्टूबर को है गोवर्धन पूजा, जानें मुहूर्त और पूजा विधि

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE