कांग्रेस ने दिया महिलाओं को सर्वाधिक सम्मानः आराधना : Aradhana Misra Mona On India News Manch

0
813
Aradhana Misra Mona On India News Manch
Aradhana Misra Mona On India News Manch

इंडिया न्यूज मंच पर पहुंची कांग्रेस विधायक मोना

आज समाज डिजिटल, लखनऊ:

Aradhana Misra Mona On India News Manch : उत्तर प्रदेश में तीन दशक से ज्यादा समय से राजनीतिक वनवास भोग रही कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के लिए आधी आबादी को साधने का बड़ा दांव चला है। अपनी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुआई में पार्टी ने इसके लिए महिला घोषणा पत्र जारी करने की अनोखी पहल की है जिसमें 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में लक्ष्य संधान के लिए 45 सूत्री फार्मूला अपनाया गया है। पार्टी विधायक आराधना मिश्रा मोना ने इंडिया न्यूज मंच से कहा कि इस चुनाव कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

READ ALSO : आम आदमी पार्टी के मुद्दों पर राजनीति करें: संजय सिंह : Sanjay Singh On India News Manch

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ थीम सांग से दिया बड़ा संदेश (Aradhana Misra Mona On India News Manch)

मोना ने कहा कि आधी आबादी के लिए कांग्रेस ने महिला घोषणा पत्र में 45 घोषणाएं की हैं। महिला घोषणा पत्र को ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ थीम सांग के सहारे कांग्रेस ने बड़ा संदेश दिया है। मोना ने कहा कि’उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का हाल सभी जानते हैं। हर दिन महिलाएं मुझसे मिलती हैं, अपना दर्द कहती हैं।

पुलिस-प्रशासन अपराधी के साथ होते हैं क्योंकि उनकी सत्ता से नजदीकी होती है। महिलाएं पीड़िता नहीं बने रहना चाहती हैं। वे अपने हक के लिए लड़ना चाहती हैं। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारा महिलाओं की इसी अकुलाहट से निकला है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का सम्मान दिया है। महिलाओं के राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है।

Aradhana Misra Mona On India News Manch

READ ALSO : भाजपा सरकार में हुआ महिला सशक्तिकरणः स्वाति : Child and Women Development Minister Swati Singh on India News Manch

READ ALSO : योगी सरकार में हुआ यूपी का सर्वाधिक विकासः जितिन प्रसाद : Up Minister Jitin Prasad on India News Manch

READ ALSO : यूपी में विकास का राज होगाः योगी आदित्यनाथ : CM Yogi Adityanath on India News Manch

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE