मनीष सिसोदिया बोले- जयराम ठाकुर को हटा अनुराग ठाकुर को सीएम बनाना चाहती है भाजपा Anurag Thakur can become CM in Himachal

0
356
Anurag Thakur can become CM in Himachal
Anurag Thakur can become CM in Himachal

Anurag Thakur can become CM in Himachal

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
Anurag Thakur can become CM in Himachal : आम आदमी पार्टी ने अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। दोनों राज्यों में इस वर्ष के अंत तक चुनाव हो जाएंगे। इसके लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है।

रोड शो के माध्यम से टटोली नब्ज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ दोनों राज्यों में तिरंगा यात्रा निकाल कर रोड शो कर चुके हैं। इन रोड शो के माध्यम से पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल राज्य की जनता की नब्ज भी टटोल रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला। पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने जयराम सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।

जनता के लिए कुछ नहीं किया: मनीष

भाजपा को उनकी नाकामी याद आ गई है और उन्हें पता चल गया है कि सीएम जयराम ने जनता लिए कुछ नहीं किया है। भाजपा चेहरे बदल लेगी लेकिन साढ़े चार साल जो जनता की उम्मीदों को तोड़ा गया है अब जनता भाजपा को याद नहीं करने वाली है। जनता अब केजरीवाल जी को मौका देना चाहती है। मनीष सिसोदयिा ने इस संबंध में एक ट्वीट करते हुए कहा है- केजरीवाल मॉडल आफ गवर्नेन्स की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा हिमाचल में अपने नाकाम मुख्यमंत्री को हटाकर 4 महीने के लिए अनुराग ठाकुर को सीएम बनाना चाहती है।

दिल्ली मॉडल पर हो रहा काम

पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज दिल्ली और पंजाब में अरविंद केजरीवाल मॉडल आॅफ गवर्नेंस को अपनाकर शानदार काम किया जा रहा है। इसे देखकर हर राज्य में लोग चाह रहे हैं कि उनके यहां भी अरविंद केजरीवाल जी को मौका दिया जाए। गुजरात और हिमाचल में हुई रैलियों को जनता द्वारा मिला जबरदस्त समर्थन इसका उदाहरण है।

Anurag Thakur can become CM in Himachal

Read Also : कांग्रेसी विधायक बोले- आम आदमी पार्टी लालच देकर कर रही संपर्क Anirudh Singh Targeted AAP

SHARE