केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा में वार्षिक खेल दिवस कार्यक्रम आयोजित

0
378
Annual sports day program organized in Kendriya Vidyalaya Raghunathpura
Annual sports day program organized in Kendriya Vidyalaya Raghunathpura

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा में आज वार्षिक खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने शिरकत की। विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों से जहां शारीरिक व मानसिक विकास होता है वहीं पढ़ाई में भी रुचि बढ़ती है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय विद्यालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा सुमेधा शर्मा के गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर बधाई दी। विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।

खेल का जीवन में विशेष महत्व है : प्राचार्य ओम प्रकाश यादव

प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर विभिन्न खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है एवं वर्ष भर में खेल से संबंधित जितने भी पदक विद्यालय में प्राप्त किए हैं उन सभी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने बताया कि खेल का जीवन में विशेष महत्व है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय के हिंदी शिक्षक उमाशंकर पंवार ने किया। विद्यालय के खेल शिक्षक रामकिशन यादव ने बताया कि इस मौके पर 100 मीटर व 200 मीटर की दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट, लेमन रेस, बैलेंस दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने धोलेड़ा में किया स्वतंत्रता सेनानी श्योराम यादव की मूर्ति का अनावरण

ये भी पढ़ें : हकेवि के दो विद्यार्थियों का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर हेतु चयन

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE