Anganwadi Movement आंगनबाड़ी आंदोलन हो रहा तेज : पुष्पा

0
527
Anganwadi Movement

संजीव कौशिक, रोहतक:

Anganwadi Movement आंगनबाड़ी आंदोलन दिन-ब-दिन तेज और मजबूत होता जा रहा है। उनकी प्रदेशव्यापी हड़ताल आज 30वें दिन भी जारी रही। तालमेल कमेटी के बैनर तले वे 8 दिसम्बर से लगातार आंदोलन पर हैं। आंगनबाड़ीकार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा की प्रदेश महासचिव पुष्पा दलाल ने कल की करनाल रैली को सफल बनाने के लिए सभी बहनों को बधाई दी गई।

सरकार से बैठक पर हुई चर्चा Anganwadi Movement

उन्होंने कल सरकार से हुई वार्ता के बारे में विस्तार से चर्चा की और स्पष्ट किया कि हम कतई पीछे नहीं हटेंगी। हर कीमत पर अपनी सारी मांगों को पूरा कराके ही मानेंगी। प्रशासन चाहे जो दमन करले हमारा आंदोलन ना तो दबेगा, ना ही हम झुकेंगी।आखरी दम तक हम लड़ेंगी और जीतेंगी। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता व एआईयूटीयूसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड सत्यवान ने आन्दोलन पर बैठी आंगनबाड़ीकर्मियों को संबोधित करते हुये करनाल की सफल महारैली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के पास आपकी मांगों को नकारने का कोई तर्क नहीं है।

नई मांग से किया इनकार Anganwadi Movement

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं कोई नई मांग नहीं कर रही। बल्कि प्रधानमंत्री की 2018 की घोषणा को लागू करने की मांग कर रही हैं। इससे इन्कार कर हरियाणा सरकार अपने ही प्रधानमंत्री की अवमानना कर रही है।
कामरेड सत्यवान ने कहा कि आपके आंदोलन की निश्चित रूप से जीत होगी।

जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं आंदोलन से बाहर हो चुकी हैं, बिना गुमराह हुए उन से वापस लौटने की अपील की। उन्होंने खट्टर सरकार से अविलम्ब आंगनबाड़ीकार्यकर्ता सहायिकाओं की मांगें स्वीकार करने का आग्रह किया।
बैंक के पूर्व अधिकारी नरेंद्र सिंह ने आंगनबाड़ीआंदोलन को अपना भरपूर समर्थन दिया। महम विधायक बलराज कुंडू ने भी मौके पर आकर आंगनबाड़ी आन्दोलन अपना समर्थन दिया और विधानसभा में आवाज उठाने का भरोसा दिया।

Also Read : Share Market Update Today शेयर बाजार धड़ाम! खुलते ही 811 पॉइंट लुढ़का

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE