संत की तरह हरियाणा की जनता की सेवा कर रहे हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल : अमरिंदर सिंह अरोड़ा Amarinder Singh Arora

0
334
Amarinder Singh Arora
Amarinder Singh Arora

प्रवीण वालिया, करनाल:
Amarinder Singh Arora: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह अरोड़ा ने आज करनाल में अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर लोगों को लड्डू बांटे।

ये भी पढ़ें : बिना आंकड़ों के रिसर्च अधूरी : कुलपति डॉ. अनिता सक्सेना Vice Chancellor Dr. Anita Saxena

अमरिंदर सिंह अरोड़ा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की दी बधाई ( Amarinder Singh Arora)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए एवं उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले सात वर्षों से हरियाणा के लोगों की समान रूप से सेवा करते आ रहे हैं और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एकज् की नीति पर विकास कार्यों का क्रियान्वयन कर रही है। अमरेंद्र सिंह अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल सही मायने में अंत्योदय का सपना पूरा कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में नौकरियों में पारदर्शिता सहित हर क्षेत्र में बड़े कदम उठाए हैं एवं हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है और इसके साथ ही उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं की सरल पहुंच सुनिश्चित की है।

मुख्यमंत्री सही मायने में किसी संत व महापुरुष से कम नहीं ( Amarinder Singh Arora)

अमरिंदर सिंह अरोड़ा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तुलना महापुरुषों से करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सही मायने में किसी संत व महापुरुष से कम नहीं है और उनके लिए पूरा प्रदेश परिवार की तरह है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए जिस स्तर पर काम किया है, उसकी हर जगह प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सरकार को गठित हुए साढे सात साल हो चुके है। इन सालों में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही थी कि उनका शासन पूरी तरह भ्रष्टाचार से मुक्त रहा है। संगठन के साधारण जीवन से सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद भी उन्होंने कभी स्वयं को नहीं बदला। बल्कि वे व्यवस्था को परिवर्तन करने वाले वाहक बनते चले गए। सात पहले जब वे पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे, तो उन्होंने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार पूरी ईमानदारी और बिना भेदभाव के काम करेगी। इस बात पर वे आज भी कायम है। असल में यह एक सैद्धान्तिक विचार था, जो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सामने रखा था।

मनोहर सरकार गरीबों की सरकार है (Chief Minister Manohar Lal)

इस पर अमल करने के लिए सरकार ने ऐसी योजना व नीतियां बनाई, जिससे आज आम लोगों को लगता है कि मनोहर सरकार गरीबों की सरकार है। वास्तव में यह कार्य आसान नहीं था क्योंकि प्रदेश अपने स्थापना काल से जिस क्षेत्रवाद, जातिवाद और वंशवाद की तरफ चल रहा था, उसकी जड़ें काफी नीचे थी। मुख्यमंत्री ने अपनी टीम को साथ लेकर चरणबद्व तरीके से भ्रष्ट नीतियों को जड़ से उखाड़ दिया। बीते एक साल से सरकार परिवार पहचान पत्र को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। भारतीय संस्कति में रंगे-बसे होने के कारण मुख्यमंत्री मनोहर लाल परिवार व्यवस्था को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना चाहते है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच के सच्चे वाहक हैं। क्योंकि केंद्र सरकार की अधिकांश योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करने का काम अकेली हरियाणा सरकार ने किया है।

स्वयं प्रधानमंत्री ने की मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मन से प्रशंसा ( Amarinder Singh Arora)

स्वयं प्रधानमंत्री जी कई बार सार्वजनिक रूप से भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की खुले मन से प्रशंसा कर चुके हैं। मैं भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर, उन्हें अनंत काल तक ऊर्जान्वित रखें और प्रदेश उनके निर्देशन में सदैव उन्नति पथ पर अग्रसर रहे।

ये भी पढ़ें : हरियाणा पैंशनर्ज 26 मई को पानीपत जिला उपायुक्त कार्यालय पर करेगे धरना प्रदर्शन Haryana Pensioners Will Hold A Sit-In Protest On May 26

ये भी पढ़ें : रिमोट सेंसिंग और भौगोलिक सूचना प्रणाली पर आधारित पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन Haryana Central University (HKV), Prof.Tankeshwar Kumar

Connect With UsTwitter Facebook

SHARE