रोहतक : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के हरियाणा प्रांत का अभ्यास वर्ग आयोजित

0
276
meeting dignitaries
meeting dignitaries

संजीव कुमार, रोहतक :
एमडीयू के फैकल्टी हाउस में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के हरियाणा प्रांत का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इस अभ्यास वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में महेंद्र कपूर ने अपने विचार रखे। इस अभ्यास वर्ग में तीन सत्रों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में संगठन के विषय पर बातचीत की गई और सदस्यता अभियान के लिए बातचीत की गई। दूसरे सत्र में हरियाणा प्रांत के सभी विश्व विद्यालयों के संगठन की पूरे वर्ष की कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस अभ्यास वर्ग के समापन पर प्रांत सयोजक प्रो. दया सिंह ने अपने विचार रखे। अंत में नारी भारतीय दृष्टि और भविष्य नामक पुस्तक भी सभी को दी गई जिसमे भारतीय नारी के विषय पर विचार दिए गए हैं। इस कार्यक्रम में कुल संख्या रही। जिसमे 10 जिलों और 7 विश्व विद्यालयों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHARE