Agra News: शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर में आग, दो महिलाओं की जलकर मौत

0
245
Agra Gas Cylinder Fire
शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर में आग, दो महिलाओं की जलकर मौत

आज समाज डिजिटल, आगरा, (Agra Gas Cylinder Fire): उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को आग की दुर्घटना में दो महिलाओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। सिकंदरा क्षेत्र की सुंदरवन कॉलोनी निवासी मदन कुमार के बेटे का रविवार को लग्न समारोह चल रहा था। इस दौरान हलवाई के साथ आई महिलाएं मदन के घर के पास एक खाली मकान में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई।

ये भी पढ़ें : एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन लांच, छात्र भी रहे मिशन का हिस्सा

हादसे का शिकार नगला बूढ़ी निवासी शीला और लीला

हादसे का शिकार महिलाएं नगला बूढ़ी निवासी शीला और लीला हैं। वे दोनों महिला सिलेंडर के पास ही बैठी थीं। हादसे में हलवाई कैलाशी भी बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सिलेंडर की आग बुझाई। दुर्घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दोपहर 12.30 बजे अचानक सिलेंडर से गैस लीकेज होने पर इसमें आग लगी। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई थी।

ये भी पढ़ें :  Supreme Court: इमरजेंसी आर्बिट्रेशन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए विधायिका

अस्पताल ले जाने से पहले ही मृत्यु

अस्पताल ले जाने से पहले ही शीला और लीला की मृत्यु हो गई। कैलाशी को स्थानीय लोगों और पुलिस ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आनंद कुमार शाही ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे अचानक सिलेंडर में आग लग गई। की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों हलवाई के साथ पूड़ी बेलने के लिए आई थीं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सिलेंडर की आग बुझाई।

ये भी पढ़ें :  उत्तर भारत के पहाड़ों में बारिश व देश के अन्य कई राज्यों में गर्मी ने दी दस्तक

Connect With Us: TwitterFacebook
SHARE