उत्तर भारत के पहाड़ों में बारिश व देश के अन्य कई राज्यों में गर्मी ने दी दस्तक

0
322
Weather February 19 Update
उत्तर भारत के पहाड़ों में बारिश व देश के अन्य कई राज्यों में गर्मी ने दी दस्तक

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली,(Weather February 19 Update): उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक ओर जहां अब भी बारिश की संभावना है वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आसपास व देश के अन्य कई राज्यों में लगातार गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि कई राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। पूर्वोत्तर के राज्यों में आईएमडी ने 20 से 22 फरवरी के बीच बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड में भी बारिश का अनुमान है।

उत्तर भारत को छोड़ ज्यादातर राज्यों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन में राहत मिलने वाली है। उत्तर भारत को छोड़कर देश के ज्यादातर राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दिल्ली में लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे हैं।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आज से 21 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 19 से 21 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश व हिमपात होने की संभावना है।

 दिल्ली में कुछ दिन बादल रहेंगे पर इससे गर्मी कम नहीं होगी

मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन तक आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, लेकिन उससे गर्मी कम नहीं होगी। 22 फरवरी से दो-तीन दिन के लिए अधिकतम तापमान में एकाध डिग्री की कमी आ सकती है।

यूपी में भी बढ़ रहा तापमान, बारिश के भी असार, मेरठ में 30 से अधिक वाहन टकराए

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में के भी कई जिलों के तापमान में वृद्धि हो रही है, जिसके चलते गर्मी का अहसास होने लगा है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई है। मेरठ में शनिवार देर रात से कोहरा पड़ा। आज सुबह तक ऐसी ही स्थिति बनी रही, जिससे मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर दिन निकलते ही एक के बाद एक 30 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए।

बिहार में भी गर्मी ने दी दस्तक

बिहार में भी गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हवाओं का असर कम होने लगा है, जिसके कारण यहां का तापमान लगातार बढ़ रहा है। कल भी राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन तक राज्य में ऐसे ही हालात रहेंगे।

ये भी पढ़ें : Tamil Comedian Mayilsamy: तमिल कॉमेडियन मायिलसामी का निधन

ये भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया ने सीबीआई से मांगा एक सप्ताह का समय, आज होनी थी पूछताछ

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE