• देश
  • हरियाणा
  • सरकारी नौकरी
  • काम की बात
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
  • ई पेपर
Search
Aaj Samaaj Logo
Aaj Samaaj Logo
  • देश
  • हरियाणा
  • सरकारी नौकरी
  • काम की बात
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
  • ई पेपर
Aaj Samaaj Logo
  • देश
  • हरियाणा
  • सरकारी नौकरी
  • काम की बात
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
  • ई पेपर
Home Others राहुल गांधी और कई नेताओं के बाद अब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट...
  • Others

राहुल गांधी और कई नेताओं के बाद अब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट लॉक, पार्टी बोली- ‘हम लड़ेंगे’

By
admin
-
August 12, 2021
0
448
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    New Rules for Twitter Employees
    आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
    नई दिल्ली। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं के बाद अब ट्विटर ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को लॉक कर दिया है। कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ट्विटर ने पार्टी के आधिकारिक हैंडल @INCIndia को लॉक कर दिया है। इसकी जानकारी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज के जरिए दी है, साथ ही यह भी कहा है कि पार्टी और उनके नेता इनसे डरने वाले नहीं हैं। माना जा रहा है कि ट्विटर ने नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की है। सोशल मीडिया कंपनी इससे पहले इसी तरह की कार्रवाई राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कर चुकी है। कांग्रेस ने अपने लॉक किए गए ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर फेसबुक पेज पर शेयर किया है और लिखा है- ‘जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या खाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर बलात्कार पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद…सत्यमेव जयते।’

    इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार देर रात दावा किया था कि रणदीप सुरजेवाला समेत पांच वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है। पार्टी ने कहा था कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार नौ वर्षीय बच्ची के परिवार के साथ की तस्वीरें ट्वीट की थीं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने राहुल गांधी के ट्वीट का संज्ञान लिया और ट्विटर को नाबालिग पीड़िता की निजता का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। बता दें कि इससे पहले बुधवार को ट्विटर ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया था कि राहुल गांधी के 4 अगस्त को किए ट्वीट ने कंपनी की नीतियों का उल्लंघन किया था। उन्होंने रेप पीड़िता के माता-पिता के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की थी। इसकी वजह से उनके अकाउंट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया।

    • TAGS
      • account
      • Congress's
      • Gandhi
      • locked
      • Rahul
      • twitter
    • TAGS
    • account
    • Congress's
    • Gandhi
    • locked
    • Rahul
    • twitter
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleगुरदासपुर : वादा याद दिलाओ रैली में पटियाला पंहुचने की अपील
      Next articleनाग पंचमी आज, करवाएं कालसर्प दोष की शांति
      admin
      admin
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      
      

      लेटेस्ट न्यूज़

      • Mahendragarh News : जिला न्यायिक परिसर में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का समापन कार्यक्रम आयोजित
        Mahendragarh News : जिला न्यायिक परिसर में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का समापन कार्यक्रम आयोजित
      • Mahendragarh News : एडवोकेट पूर्व चौहान बने डिसिप्लिन एंड विजिलेंस कमेटी बार काउंसिल पंजाब, हरियाणा एंड चंडीगढ़ के सदस्य
        Mahendragarh News : एडवोकेट पूर्व चौहान बने डिसिप्लिन एंड विजिलेंस कमेटी बार काउंसिल पंजाब, हरियाणा एंड चंडीगढ़ के सदस्य
      • Bhiwani News : भिवानी में सामाजिक संस्था ने बहन दिवस को दिया पर्यावरण संरक्षण का स्वरूप
        Bhiwani News : भिवानी में सामाजिक संस्था ने बहन दिवस को दिया पर्यावरण संरक्षण का स्वरूप
      • Bhiwani News : स्टैंड विद नेचर के नेतृत्व में हेल्पिंग हैंड्स व भिवानी पर्यावरण शुद्धिकरण समिति ने किया पौधारोपण
        Bhiwani News : स्टैंड विद नेचर के नेतृत्व में हेल्पिंग हैंड्स व भिवानी पर्यावरण शुद्धिकरण समिति ने किया पौधारोपण

      Trending Post

      Earthquake: रूस के कामचटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप, आई सुनामी, जापान व अमेरिका तक अलर्ट

      July 30, 2025

      Gold Price Update : रिकॉर्ड स्तर से फिर फिसले सोना-चांदी

      July 25, 2025

      Delhi News Today : ‘इंडिया’ से अलग हुई आम आदमी पार्टी

      July 19, 2025

      POPULAR POSTS

      Mahendragarh News : जिला न्यायिक परिसर में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का समापन कार्यक्रम आयोजित

      August 3, 2025

      Mahendragarh News : एडवोकेट पूर्व चौहान बने डिसिप्लिन एंड विजिलेंस कमेटी बार काउंसिल पंजाब, हरियाणा एंड चंडीगढ़ के सदस्य

      August 3, 2025

      Bhiwani News : भिवानी में सामाजिक संस्था ने बहन दिवस को दिया पर्यावरण संरक्षण का स्वरूप

      August 3, 2025

      POPULAR CATEGORY

      • देश
      • हरियाणा
      • सरकारी नौकरी
      • काम की बात
      • मनोरंजन
      • लाइफस्टाइल
      • वेब स्टोरी
      • राशिफल
      • ई पेपर

      ABOUT US

      आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|

      Contact us: corporate@itvnetwork.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Linkedin
      RSS
      Twitter
      Youtube
      Google NewsGoogle News

      © AAJSAMAAJ 2009 - 2025. ALL RIGHTS RESERVED.

      • About us
      • Contact us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions