Aero India 2023 : यह एक शो नहीं, बल्कि भारत की ताकत : पीएम मोदी

0
295
Aero India 2023

आज समाज डिजिटल, Aero India 2023 : बेंगलुरू में आज एक बार फिर से मेक इन इंडिया की ताकत जोरो शोरों से देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। इसी के साथ वायु सेना (Indian Air Force) ने आसमान में अपने हैरतअंगेज कारनामे दिखाने शुरू कर दिए। एयरो इंडिया सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि यह भारत की ताकत है। इससे पहले वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने उद्घाटन समारोह में गुरुकुल फॉर्मेशन का नेतृत्व किया और फाइटर जेट से उड़ान भरी। (PM Modi inaugurated 14th Edition)

इस दौरान भारत आसमान में अपनी ताकत दिखा रहा है। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी एयरो इंडिया 2023 के उद्घाटन समारोह में फ्लाईपास्ट के दौरान गुरुकुल गठन का नेतृत्व कर रहे हैं।

भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण

पीएम मोदीने कहा कि एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है। कि देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है। 

Indian Air Force

पीएम ने कहा कि जब कोई देश नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ता है तो उसकी व्यवस्थाएं भी नई सोच के साथ ढलने लगती हैं। आज का ये आयोजन भारत की नई सोच को भी प्रतिबिंबित करता है। आज ये आयोजन केवल एक शो नहीं है, ये भारत की स्ट्रेंथ भी है और भारत की डिफेंस इंडस्ट्री के स्कोप और सेल्फ कॉन्फिडेंस को भी फोकस करता है।

17 फरवरी तक चलेगा एयरो इंडिया शो

13 फरवरी से 17 फरवरी तक चलने वाला यह शो मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड प्लान के मुताबिक स्वदेशी टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी बनाने पर केंद्रित है। इसकी थीम ‘द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्च्युनिटीज’ है।

ये भी पढ़ें : लाखों दर्शकों का इंतजार खत्म, आज फाइनल होगा Bigg Boss 16  का विनर, जानिए कौन पहुंचा टॉप 5 में, किसके चांस है सबसे ज्यादा

ये भी पढ़ें : Tecno Pop 7 Pro बहुत जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानिए क्या कुछ खास मिलेगा इस फोन में

ये भी पढ़ें : भारत में इसी महीने लॉन्च होगा Vivo Y100, जानिए कितनी होगी कीमत और क्या कुछ मिलेगा खास

ये भी पढ़ें : Upcoming Phones In February 2023 : फरवरी 2023 में लॉन्च होंगे ये बेस्ट स्मार्टफोन, जानिए लॉन्चिंग डेट से लेकर मुख्य फीचर

ये भी पढ़ें : WhatsApp पर भेज सकेंगे HD फोटोज, आ रहा ये शानदार फीचर

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE