Aditya Thackeray and Ajit Pawar ahead in Maharashtra Legislative Assembly election results: महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव परिणामों में आदित्य ठाकरे और अजीत पवार आगे

0
221

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के परिणाम धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं और गुरुवार को रुझान आने शुरू होने के बाद स्थिति साफ हो रही है। महाराष्ट्र में रुझानों के अनुसार, बीजेपी शिवसेना गठबंधन पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रहा है। इस बार ठाकरे परिवार ने पहली बार चुनावों में हिस्सा लिया है। बाला साहेब ठाकरे के पोते आदित्य ठाकरे इस बार चुनावी मैदान में हैं। वह वर्ली विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी राकांपा के सुरेश माने पर 11,893 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।
वहीं, विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे पर्ली विधानसभा सीट पर अपनी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता पंकजा मुंडे से 6,870 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पुणे की कोठरुड विधानसभा सीट पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी मनसे के किशोर शिंदे से 6,000 मतों से आगे चल रहे हैं। उम्मीदवार गोपीनाथ पढालकर से 18,000 मतों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के हर्षवर्धन पाटिल पुणे की इन्दापुर सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी राकांपा के दत्तात्रय भरणे से 900 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

SHARE