तोशाम : अतिरिक्त सिविल जज ने किया पौधारोपण

0
274
planting trees
planting trees

सुमन, तोशाम :
स्थानीय न्यायिक परिसर में शुक्रवार को अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) जोगेंद्र सिंह ने पौधारोपण किया। एसडीजेएम ने जनसाधारण से अधिक से अधिक पौधारोपण किए जाने की अपील की। अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) जोगेंद्र सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों का महत्व हर किसी को समझना होगा। जब तक इसे नहीं समझेंगे तब तक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया हुआ कदम सार्थक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ व्यक्ति का जीवन भर तक साथ निभाते हैं। व्यक्ति को पेड़ों से शुद्ध हवा, फल, फूल, और औषधियां मिलती हैं। इसके अलावा पेड़ हमें आक्सीजन देते हैं। इसलिए  प्रत्येक व्यक्ति को इस धरा पर जीवित रहने के लिए उसके हिस्से की आक्सीजन आपूर्ति के लिए पौधारोपण करना चाहिए। एसडीजेएम ने कहा कि मानव जीवन के लिये पर्यावरण का शुद्ध होना अति महत्वपूर्ण है। प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए वृक्ष का होना जरूरी है। आधुनिकता के युग में लोग पर्यावरण की अनदेखी कर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं। जिससे वायुमंडल को प्रदूषित कर मौत को आमंत्रण दिया जा रहा है। वृक्ष प्रकृति को संतुलित रखता है इसलिए सभी को पौधे लगाकर जनजीवन को खुशहाल जिदगी देने में सहयोग करना चाहिए। एसडीजेएम जोगेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस समय पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी एक अहम मुद्दा बन गया है। पर्यावरण सुरक्षित रखने और पौधरोपण को लेकर लोगों को जागृत करने के लिए भी एक विशेष मुहिम की जरूरत है। इस अवसर पर रीडर मुकेश कुमार, नाजर नवीन कुमार, सहायक अनूप सिंह सहित कोर्ट के विभिन्न स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

SHARE