जन्मदिन की पार्टी में सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

0
180
Accident due to cylinder explosion in birthday party
Accident due to cylinder explosion in birthday party

इशिका ठाकुर, करनाल:
हरियाणा के जिले करनाल के भोला खालसा गांव में अचानक गैस का सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से हाहाकार मच गया। हादसे में करीब 20-22 लोग घायल हो गए। जिसमें साढ़े तीन साल का बच्चा भी शामिल है। सबसे ज्यादा घायल वे लोग हुए है जो सिलेंडर के आसपास थे।

आनन फानन में घायलों को करनाल के प्राइवेट अस्पताल में लेकर आया गया। मामूली रूप से जख्मी लोगों का निगदू अस्पताल में ही चल रहा है। सिलेंडर फटने की इस घटना ने आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैला दी। सिलेंडर फटने की यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब छह दिन पहले पानीपत में भी सिलेंडर फटा था। जिसमें दंपति व उनके बच्चों की मौत हो जाती है। ऐसे में सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों में भी अब खौफ नजर आ रहा है। हालां
कि सिलेंडर फटने के कारण क्या रहे है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

जन्मदिन की खुशियां दुखों में बदली-

दरअसल, भोला खालसा गांव में डेरे पर सोमपाल के 7 साल के लड़के विशाल का जन्मदिन था। सोमपाल का एक परिवार अपने बच्चें का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था। परिवार में खुशियों का माहौल था और परिवार के रिश्तेदारों का भी आना लगा हुआ था। भोजन की व्यवस्था के लिए बकायदा हलवाई भी लगाए गए थे और वह सुबह से मेहमानों के लिए खाना बना रहा था। तभी अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और सब सन्न रह गए।

Accident due to cylinder explosion in birthday party
Accident due to cylinder explosion in birthday party

सिलेंडर के आसपास करीब 20-22 लोग थे, जो सिलेंडर के फटने से बुरी तरह से घायल हो गए। सबसे ज्यादा चोटे हलवाई को आई है। सिलेंडर फटने के बाद घर परिवार व आस पड़ोस में अफरा तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल लोगों को करनाल के अस्पताल में लेकर आया गया। जबकि कुछ को मामूली चोटें भी आई थी। जिनका इलाज गांव में ही चल रहा है।

घायल हो सकते थे ज्यादा लोग-

हलवाई द्वारा खाना खुले में बनाया जा रहा था। हलवाई के पास कुछ लोग ही थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य व रिश्तेदार घर के अंदर थे। अभी रिश्तेदारों का आना लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब 250 से 300 लोग इस जन्मदिन समारोह में पहुंचने थे लेकिन उस वक्त तक कम ही लोग थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर ही जन्मदिन की तैयारियों में लगे हुए थे।

कौन कौन है घायल-

सिलेंडर फटने के मामले में साढ़े तीन साल का युवराज भी घायल हुआ है। एक बच्चा पुनीत भी शामिल है और एक सत्येंद्र कौर महिला, राजेश व अन्य कई लोग घायल हुए है। तीन लोगों को करनाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि 20 से ज्यादा लोग निगदू व कुरुक्षेत्र के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीन हलवाई थे, जो कि सलारपुर गांव के बताए जा रहे है।

Accident due to cylinder explosion in birthday party
Accident due to cylinder explosion in birthday party

यह बताया जा रहा है हादसे का कारण-

परिजनों की माने तो जन्मदिन पर विभिन्न तरह की स्टॉल लगाई हुई थी। बताया यह जा रहा है कि पॉपकॉर्न वाला व्यक्ति सिलेंडर बदल रहा था और उसी कारण हादसा हुआ। दूसरा पहलू यह भी हो सकता है कि सिलेंडर ही लीक हो।

क्या कहते है अस्पताल के डॉक्टर-

डॉक्टर राकेश जिंदल ने बताया कि तीन मरीज अस्पताल में पहुंचें है। जो किसी फंक्शन में गए थे। जहां पर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसकी वजह से तीनों मरीज बुरी तरह से झुलस गए है। सबसे ज्यादा बच्चा झुलसा है। जिसकी 30 प्रतिशत तक स्किन झुलस गई है।

ये भी पढ़ें :चाकुओं के हमले से घायल 24 वर्षीय युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

ये भी पढ़ें : पुलिस ने दिसंबर माह में 4503 चालान कर लगाया 34 लाख 77 हजार का जुर्माना:सुरेंद्र

ये भी पढ़ें :जादू फाईन आर्ट है, लोगों के अधंविश्वास को दूर करने के लिए जादू एक महत्वपूर्ण कला है :जादूगर सम्राट

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE