72 साल का हूं बच्चा नहीं, तीसरे विकल्प की कोई जगह नहीं: महेंद्र सिंह AAP’s contact tracing

0
324
AAP's contact tracing
AAP's contact tracing

AAP’s contact tracing

आज समाज डिजिटल, शिमला:

AAP’s contact tracing : पंजाब में आम आदमी पार्टी के सत्ता पर काबिज हो जाने के बाद आसपास के प्रदेशों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। यदि इस सुगबुगाहट की आवाज हरियाणा या हिमाचल प्रदेश से आए तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। हो भी ऐसा ही रहा है कि आए दिन हिमाचल के कांग्रेसी और भाजपाई नेता इस तरह के सिगुफे छोड़ रहे हैं। जय राम सरकार के वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने भी आप के संपर्क साधने के कयास लगाए जा रहे हैं।

इन चचार्ओं में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। मगर अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह ठाकुर ने इन कयासों पर ठहाका लगाते हैं। इस बारे सवाल पूछे जाने पर महेंद्र सिंह कहते हैं कि मैं कोई बच्चा नहीं हूं, 72 साल का हूं, हम भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हैं, भारतीय जनता पार्टी के लिए ही काम कर रहे हैं और मिशन रिपीट को लक्ष्य बनाकर चल र६े हैं। इसे सफल बनाए बिना पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। हिमाचल में थर्ड फ्रंट के सवाल पर कहा कि प्रदेश में तीसरे विकल्प की कोई जगह नहीं है।

सुखराम के साथ बनाई थी अपनी पार्टी

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि हमने खुद पंडित सुखराम के साथ मिलकर 1998 में हिमाचल विकास कांग्रेस का गठन किया था, उस वक्त पहले 5 सीटें हिविकां के खाते में आई थी। उन्होंने कहा कि तीसरे विकल्प प्रदेश में कोई जगह नहीं है और न ही सफल हो पाया है। महेंद्र सिंह ठाकुर ने ये भी कहा कि मेरे 35 वर्ष के कार्यकाल में इतना विकास नहीं हुआ जितना कि जय राम सरकार के इन सवा 4 सालों में हुआ है।

आप को मिला किसान आंदोलन का फायदा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मंडी दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सबको अपनी बात कहने का अधिकार देता है, जिसने आना है वो आए किसी को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मतदाता पूरे देश के मतदाताओं से भिन्न हैं और वे किसी के बहकावे और लालच में आकर अपने मत का दुरूपयोग नहीं करते।

ह्यआपह्ण की पंजाब में प्रचंड जीत के हिमाचल में असर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल की सरकार बनी थी तो हरियाणा में उसका असर क्यों नहीं हुआ, 4 राज्यों में उसका असर क्यों नहीं हुआ, यूपी में तो खाता भी नहीं खुला, पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी असर नहीं हुआ। पंजाब की जीत पर उन्होंने कहा कि ह्यआपह्ण को किसान आंदोलन का फायदा मिला।

दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश से लुप्त हो गई है और अंतिम मुहर इस बार हिमाचल में लेगेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस बार प्रदेश में इतिहास रचेगी और सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बल पर जय राम ठाकुर को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी।

AAP’s contact tracing

Read Also : कांग्रेसी विधायक बोले- आम आदमी पार्टी लालच देकर कर रही संपर्क Anirudh Singh Targeted AAP

SHARE