AAP-Congress Alliance: आप और कांग्रेस दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात और गोवा में मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

0
102
AAP-Congress Alliance
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात और गोवा में आप-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Aaj Samaj (आज समाज), AAP-Congress Alliance, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस दिल्ली के अलावा गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दोनों दलों में गठबंधन पर सहमति के बाद सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस महासचिव व सांसद मुकुल वासनिक ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।

दिल्ली में 4 सीटों पर आप और 3 पर कांग्रेस

वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं और इनमें से चार (नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली) पर आप चुनाव लड़ेगी और अन्य तीन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इन तीन सीटों में चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम शामिल है। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं, जिनमें से नौ पर कांग्रेस और एक (कुरुक्षेत्र) सीट पर आप अपना प्रत्याशी उतारेगी।

चंडीगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में

चंडीगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में आई है। लंबी चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि सिटी ब्यूटीफुल में कांग्रेस का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं जिनमें से 24 पर कांग्रेस 24 और दो (भरूच और भावनगर में) पर आप चुनाव लड़ेगी। मुकुल वासनिक ने कहा गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले, आप ने शुक्रवार को बीजेपी पर हमला बोला है।

कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की धमकियां

आरोप है कि आप नेताओं को कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसा न करने की सूरत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की धमकी मिल रही है। आप का कहना है कि कांग्रेस से समझौता होकर रहेगा, बेशक केजरीवाल की गिरफ्तारी हो जाए। साथ ही चुनौती दी है कि जिस दिन केजरीवाल गिरफ्तार होंगे, पूरे देश में आप के हक में सुनामी चलेगी और बीजेपी का पूरा राजनीतिक गुना-गणित बिगड़ जाएगा।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE