आम आदमी पार्टी शिमला निगम का चुनाव शक्ति दिखाएगी या नहीं, अभी फैसला नहीं AAP And Corporation Election

0
326
satyender jain
satyender jain

आज समाज डिजिटल, मंडी:
AAP And Corporation Election: दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह वही कार्रवाई है, जो पिछले 7 साल से हो रही है। उन्होंने कहा कि जब भी वे चुनावों के दौरान पंजाब या हिमाचल आते हैं तो उनके ऊपर इस तरह का दबाव बनाया जाता है।

सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे: जैन AAP And Corporation Election

सत्येंद्र जैन ने कहा कि 6 अप्रैल को हिमाचल के इतिहास में आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा रोड शो मुख्यमंत्री के मंडी में हुआ है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल से हिमाचल में आम आदमी पार्टी की शुरुआत हुई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे।

भाजपा-कांग्रेस में भी हैं अच्छे लोग AAP And Corporation Election

सत्येंद्र जैन ने कहा कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेगी और अप्रैल माह में ही वे स्वयं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज में जाएंगे। सत्येंद्र जैन ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में बहुत से अच्छे लोग हैं और अब तक उनके पास तीसरा विकल्प नहीं था। ऐसे लोगों कि आम आदमी पार्टी को जरूरत है और पार्टी में उनका स्वागत किया जाएगा।

15 दिन में जोड़ लिए 3 लाख सदस्य: जैन Aam Aadmi Party And Corporation Election

जैन ने कहा कि शिमला नगर निगम आम आदमी पार्टी लड़ेगी या नहीं, इस पर अभी विचार किया जाएगा। पार्टी के सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए देते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा कि पार्टी ने 15 दिन के भीतर 3 लाख सदस्यों को अपने साथ जोड़ दिया है।उन्होंने कहा कि अप्रैल माह तक 5 लाख सदस्यों को जोड़ दिया जाएगा।

Read Also : आस एहसास ने जरूरतमंद औरतों को जागरूक कर मनाया वर्ल्ड हेल्थ डे: World Health Day

Read Also : मुख्यमंत्री के संभावित दौरा कार्यक्रम को लेकर डीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा DC Took Stock Of The Arrangements

Read Also : पौधारोपण से ही हरा-भरा होगा हमारा वातावरण:एडवोकेट चेतना अरोड़ा: Plantation Drive

Read Also : डीटीएफ बंगा के शंकर दास प्रधान चुने गए, बंगामें डीटीएफ अध्यापक संगठन के नए चुने पदाधिकारि: Shankar Das Of DTF Banga

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE