मधु गोयल की पुस्तक आंगन में गूंजती किलाकारियों का विमोचन Aangan Mein Gunjatee kilakaariyaan

कैथल की बेटी और जानी मानी कवियित्री मधु गोयल मधुल ने आंगन में गूंजती किलकारियां नाम पुस्तक का विमोचन राम नवमी के पावन अवसर पर श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या में हुआ।

0
319
Aangan Mein Gunjatee kilakaariyaan
Aangan Mein Gunjatee kilakaariyaan

Aangan Mein Gunjatee kilakaariyaan

मनोज वर्मा, कैथल:
Aangan Mein Gunjatee kilakaariyaan : आंगन में गूंजती किलकारियां नाम पुस्तक का विमोचन राम नवमी के पावन अवसर पर श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या में हुआ। कैथल की बेटी और जानी मानी कवियित्री मधु गोयल मधुल ने बताया कि श्रीराम शरणम पानीपत से दीक्षित और साहित्य सभा कार्यकारिणी में महिला प्रतिनिधि का कार्यभार वे संभाल रही हैं।

Read Also : कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट तेज, प्रदेशाध्यक्ष हो सकते हैं

गीतों के माध्यम से जिले का नाम रोशन

Aangan Mein Gunjatee kilakaariyaan
Aangan Mein Gunjatee kilakaariyaan

अपनी कविताओं और गीतों के माध्यम से वे साहित्य सभा कैथल और अपने जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी दो किताबों छप चुकी हैं जिनकी समीक्षा विभिन्न समाचार पत्रों द्वारा की जा चुकी है। अगले नवरात्रों तक उनकी चौथी पुस्तक गाता चल रे पंंछी भी जल्दी ही शहर वासियों के हाथों में होगी। नवरात्रों में राम की नगरी में काव्य पाठ करना वास्तव में मां, बाबा की कृपा, प्रभु कृपा और कैथल वासियों का ही स्नेह है।

इन लोगों की उपस्थिति में विमोचन

अयोध्या जी काव्य पाठ करते हुए कैथल जिले की बेटी मधु गोयल को विभिन्न जगहों से बधाई संदेश मिल रहे हैं, जिसकी शहर वासियों में खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने आगे बताया कि सौभाग्यवश इस पुस्तक का विमोचन श्री रामनवमी के पावन पर्व पर श्री अयोध्या धाम में हुआ है। इस सुअवसर पर परमार्थ निकेतन धाम के स्वामी चिदानंद स्वामी, अजय भैया, राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, स्वामी सत्य नारायण मोर्य, बाबा जी, कवि संगम चंडीगढ़ प्रांत की अध्यक्षा वरिष्ठ कवयित्री संतोष गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति में यह विमोचन हुआ है।

Aangan Mein Gunjatee kilakaariyaan

Read Also : अंग्रेजी शराब और कड़वी, 150 रुपये प्रति बोतल बढ़ाए, देसी सस्ती

Read Also : बंदिश खत्म! सुबह से रात्रि इतने बजे तक शिमला में खुलेंगी दुकानें

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE