Aam Aadmi Party Education Wing : कांग्रेस और हुड्डा ने हमेशा जात पात की राजनीति को दिया बढ़ावा : सतबीर गोयत

0
213
पत्रकारों को जानकारी देते हुए आप नेता सतबीर गोयत। 
पत्रकारों को जानकारी देते हुए आप नेता सतबीर गोयत। 

Aaj Samaj (आज समाज), Aam Aadmi Party Education Wing, मनोज वर्मा, कैथल:
आम आदमी पार्टी एजुकेशन विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सतबीर गोयत ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जात पात की राजनीति करते हैं। इसलिए अनाप अनाप बयान बाजी कर रहे हैं। पार्टी में विरोध होने और जनसमर्थन खोने की बजह से बौखलाहट में ऐसे बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कभी वे एक ब्राह्मण उप मुख्यमंत्री की बात करते हैं, कभी 4 अलग जातियों से उप मुख्यमंत्री की बात करते हैं। उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उनसे सहमत नहीं नजर आते। वे फिर, चार अलग अलग जातियों से मुख्यमंत्री बनाने की बात करते हैं। बयान देकर हुड्डा फंस गए हैं, इसलिए बार बार बयान बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा हवाई किले बना रहे हैं। पहले 10 साल सत्ता में रहते हुए उन्होंने एक भी उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया। अब वे जनता को बरगलाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्हें अपने परिवार के सिवा कांग्रेस नजर ही नहीं आती।

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE