आम आदमी पार्टी मजदूर के बेटे को राजा बनाने आई है: सुशील गुप्ता, कुरुक्षेत्र की रैली प्रदेश की राजनीति को देगी नई दिशा

0
333
Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

प्रवीण वालिया, Karnal News : आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी तथा राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा है कि आम आदमी पार्टी 75 साल से चली आ रही सड़ी गली व्यवस्था को बदलना चाहती है।

ये भी पढ़ें : CM ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के पुरषोत्तमपुरा बाग से सांसद खेल स्पर्धा की मैराथन को दिखाई हरी झंडी 

आम आदमी पार्टी मजदूर के बेटे को बनाना चाहती हैं राजा

उन्होंने कहा कि अब तक सभी पार्टियां राजा के बेटे को ही राजा बनाती आई हैं। सत्ता में पहुंचने के बाद व्यक्ति आम आदमी से नफरत करने लगता है। लेकिन आम आदमी पार्टी मजदूर के बेटे को राजा बनाना चाहती हैं। हमने उन लोगों को विधायक और सासंद के साथ मुख्यमंत्री बनाया जिन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था। आम आदमी झाड़ू से भ्रष्टाचार, भाई भतीजाबाद और वीआई पी कल्चर को साफ करना चाहती है । वह गत दिवस गोल्डन मोमैंट में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रदेश के उप प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, बालकिशन कौशिक , महेंद्र सिंह राठी, बलविंदर सिंह, सुनील बिंदल आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर लाभ सिंह मदनपुर को आम अदमी पार्टी की सदस्यता सुशील गुप्ता ने दिलवाई।

29 मई को कुरुक्षेत्र में लड़ाई होगी निर्णायक

इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं को भी आप की सदस्यता दिलवाई। इस कार्यक्रम में बलविंदर सिंह , हरजीत सिंह लाडी ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में सुशील गुप्ता ने कहा कि 29 मई को कुरुक्षेत्र में लड़ाई निर्णायक होगी। कुरुक्षेत्र की रैली हरियाणा में राजनीति की दिशा और दशा तय करेगी। उन्होंने सभी से इस रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।

ये भी पढ़ें : यमुना में नहाने गए 10 युवकों पर हमला, पांच नहर में डूबे, पांच ने बचाई छिपकर जान

ये भी पढ़ें : सिपाही पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपित 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE