Aam Aadmi Party : हरियाणा प्रदेश और पानीपत ग्रामीण में डोर टू डोर संपन्न

0
130
Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party
  • राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने लोकसभा वॉइस परिवार जोड़ो अभियान पर संगठन निर्माण पर चर्चा की
  • करनाल और सोनीपत लोकसभा की कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉक्टर संदीप पाठक ने संगठन की बारीकी पर चर्चा की
Aaj Samaj (आज समाज),Aam Aadmi Party,पानीपत : आम आदमी पार्टी प्रदेश जॉइंट सैकेट्री सुखवीर मालिक के नेतृत्व में परिवार जोड़ो अभियान के समापन पर सभी लोकसभा से लेकर ब्लॉक लेवल तक के पदाधिकारी डॉ संदीप पाठक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने करनाल मंगल सैन ऑडिटोरियम में सोनीपत  करनाल लोकसभा के पदाधिकारी के साथ परिवार जोड़ो अभियान संपूर्ण होने पर चर्चा की। इसमें डॉक्टर संदीप पाठक ने बताया करनाल और सोनीपत लोकसभा में हमने लगभग 80 से 85 प्रतिशत डोर टू डोर अभियान के अंतर्गत लोगों तक पहुंच बनाई। उन्होंने कहा इस समय हरियाणा में आम आदमी पार्टी का संगठन सभी पार्टियों से ऊपर है।

घर-घर जाकर लोगों से रोजगार संबंधित समस्याएं सुनी जाएगी

कार्यकर्ता सम्मेलन में सुखबीर मालिक राकेश चौक सुशील गुप्ता अनुराग ढांडा डॉ संदीप पाठक डॉ रजनीश जैन ने मां सरस्वती के आगे जोत जलाकर शुभारंभ किया। सुखबीर मलिक ने बताया आने वाले समय में 1 नवंबर से हर घर रोजगार योजना अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें घर-घर जाकर लोगों से रोजगार संबंधित समस्याएं सुनी जाएगी। सुखबीर मलिक ने बताया आने वाला समय आम आदमी पार्टी का समय है क्योंकि जनता अब जाग चुकी है वह झूठे वादों पर विश्वास न करके काम करने वाली पार्टी मैं विश्वास दिखा रहे हैं 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बना लगभग तय है। लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने वाले राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता अशोक तंवर अनुराग ढांडा चित्रा सरवारा वह बहुत से अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी ने संबोधित किया।
SHARE