Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र व तेलंगाना सहित देश के कई इलाकों में पारा 40 पार

0
30
Aaj Ka Mausam
महाराष्ट्र व तेलंगाना सहित देश के कई इलाकों में पारा 40 पार।

Aaj Samaj (आज समाज), Aaj Ka Mausam, नई दिल्ली: महाराष्ट्र और तेलंगाना सहित देश के कई इलाकों में तापमान 40 पार कर गया है। साथ ही उत्तर भारत के भी अधिकतर इलाकों में तेज धूप और गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। वहीं देश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग अप्रैल-मई में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी कर चुका है। उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 14 राज्यों में आज बारिश होने के आसार हैं। वहीं देश के आठ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश का नंदयाल सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.1

दिल्ली में पिछले कल अधिकतम तापमान 35.1 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य है। राजस्थान में कई जगह बीते 24 घंटों में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश जैसलमेर, अजमेर व भोपालगढ़ में 14-14 एमएम हुई। राज्य के वनस्थली टॉक में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया।

9 अप्रैल तक बारिश व लू की स्थिति

मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, आंधप्रदेश व अन्य कई राज्यों में बारिश और लू की स्थिति का अनुमान जताया है। आज ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में बारिश होने के आसार हैं। केरल, तमिलनाडु और पुड्डूचेरी में 8 अप्रैल तक गर्म मौसम रहने का अनुमान है। वहीं गोवा में आज ऐसा मौसम रहेगा।

समझें किस स्थिति में जारी होता है हीटवेव का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, हीटवेव की स्थिति तब मानी जाती है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री से अधिक, पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है। यदि ऐसे हालात दो दिन तक रहते हैं तो दूसरे दिन लू की घोषणा कर दी जाती है। हीटवेव की स्थिति में हवा का तापमान संपर्क में आने पर मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करता है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE