PM Modi Election Rally: सहारनपुर और पुष्कर में विपक्ष पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
13
PM Modi Election Rally 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

एनडीए की सीटें कम करने के लिए चुनाव लड़ रहे विपक्षी

Aaj Samaj (आज समाज),  PM Modi Election Rally, लखनऊ/जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और राजस्थान के पुष्कर में रैलियों को संबोधित किया। सहारनपुर के मंच से पीएम पश्चिमी यूपी के मतदाताओं से एक सप्ताह में दूसरी बार रूबरू हुए। वहीं राजस्थान के पुष्कर में उन्होंने कांग्रेस और उनके घोषणा पत्र पर जमकर निशाना साधा। सहारनपुर में भी विपक्ष पार्टी के अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) और विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) पर जमकर हमला बोला।

 विपक्ष का कमीशन, हमारा मिशन गरीब कल्याण

प्रधानमंत्री ने कहा, विपक्ष कमीशन के लिए काम करता है और बीजेपी मिशन के लिए काम करती है। उन्होंने कहा, गरीब कल्याण हमारे लिए एक चुनावी घोषणा नहीं बल्कि हमारा मिशन रहा है। हमने हमेशा अपने सिद्धांतों व संकल्पों को राजनीतिक स्वार्थ से छोड़कर ऊपर रखा है। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष में कोई भी जीत का दावा नहीं कर रहा है। विपक्ष के सभी लोग इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं जिससे वे बीजेपी व एनडीए की सीटें कम कर सकें।

‘यूपी के दो लड़कों’ की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज

पीएम ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यूपी के दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज हो गई है। अरे काट की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे। एक बार फिर वोकल फॉर लोकल का नारा देते हुए मोदी ने कहा कि सहारनपुर की लकड़ी की नकाशी, यहां के लोगों के कौशल को दूर-दूर तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा, हम एक बात बार-बार बोलते हैं वह है वोकल फॉर लोकल। मोदी और योगी आपके उत्पादों की बिक्री बढ़ाना चाहते हैं, इसलिए हम एक जिला एक उत्पाद योजना लेकर आए हैं।

 कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा

पीएम मोदी ने अजमेर के पुष्कर में कहा कि साथियों कांग्रेस इस शुक्रवार को एक झूठ का पुलिंदा (घोषणा पत्र) जारी किया है। उनके इस घोषणा पत्र में भारत के टुकड़े करने की बू आती है। झूठ का यह पुलिंदा कांग्रेस की एक बहुत बड़ी सच्चाई को बेनकाब करने वाला है। पीएम ने कहा, आप देखिए हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।

आपका वोट मोदी को मजबूत करेगा

प्रधामनंत्री ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि आपका वोट मोदी को मजबूत करेगा।  उन्होंने कहा, साथियों ये लोग (विपक्षी) मोदी से इसलिए नाराज हैं, क्योंकि मोदी आज देश के गांव गरीब के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। ये लोग जनता के पैसे को लूटना अपना खानदानी हक समझते थे, लेकिन आज मोदी ने लूट की इस बीमारी का परमानेंट इलाज कर दिया है। मोदी ने इनकी लूट की दुकान का शटर गिरा दिया है, इसलिए ये बौखलाए हुए हैं।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

पीएम ने कहा, साथियों ये जो कांग्रेस और शाही परिवार के बड़े-बड़े नामदार हैं, ये मोदी को गाली देते हैं। उन्होंने कहा, शायद गाली देना उनका काम है, लेकिन ये मोदी ऐसा कामदार है जो हर गाली को पचा जाता है। मोदी ने कहा, हमें 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। साथ ही हमें देश को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाना है। भारत को आत्मनिर्भर भी बनाना है। ये तभी संभव होगा जब देश की आधी आबादी की भागीदारी का विस्तार होगा।

कांग्रेस के समय युवाओं व महिलाओं का जीना दुबर

पीएम ने कहा, कांग्रेस के पास न नीति बची है और न कुछ और बचा है। लगता है कांग्रेस खुद को ठेके पर दे चुकी है। ऐसी कांग्रेस देश के लिए कुछ नहीं कर सकती। विपक्षी पार्टी ने कभी महिलाओं की चिंता नहीं की। ऐसी पार्टी को सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस के समय में युवाओं व महिलाओं का जीना दुबर हो गया था। भाजपा ने अपनी बहनों की ही नहीं अपनी बहनों के गर्भ में पल रहे बच्चे तक की चिंता की।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE