Aaj Ka Mausam January 28: कोहरे ने फिर बढ़ाई आफत, 31 से पूरे उत्तर भारत में अच्छी बारिश का अनुमान

0
88
Aaj Ka Mausam January 28
हरियाणा में अंबाला सिटी के सद्दोपुर में आज सुबह से चंडीगढ़-हाईवे का दृश्य।

Aaj Samaj (आज समाज), Aaj Ka Mausam January 28, चंडीगढ़: हरियाणा के अंबाला और आसपास के इलाकों व उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में एक दिन राहत के बाद फिर आज सुबह से कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही बीते कल के बजाय ठंड भी बढ़ गई है। पिछले कल अंबाला, चंडीगढ़ व दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में करीब एक महीने के बाद धूप खिली थी जिससे लोगों ने कोहरे व शीतलहर से राहत महसूस की लेकिन आज फिर कई जगह कोहरे की वही स्थिति है।

एक से दो फरवरी के बीच पहाड़ों पर भी बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बीते 56 दिन से बारिश नहीं हुई है और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 जनवरी से हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम बदलेगा। अधिकारियों ने बताया कि इसके प्रभाव से हरियाणा में एक से दो फरवरी के बीच अच्छी बारिश के संकेत हैं। वहीं, इस दौरान पहाड़ों पर भी बर्फबारी होने की संभावना है। 31 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा।

एक दिसंबर के बाद से हरियाणा में अब तक बारिश नहीं

मौसम अधिकारियों का कहना है कि एक दिसंबर के बाद से हरियाणा में बारिश नहीं हुई है। जनवरी में भी बारिश की एक बूंद नहीं गिरी। आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती रही है। इससे पहले 2016 में सबसे कम बारिश शून्य के करीब दर्ज की गई थी, जबकि साल 2022 में पूरे महीने में 143 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बताया है कि 2011 के बाद यह पहली बार है, जब जनवरी में बारिश नहीं हुई।

धूप के बाद तीन डिग्री बढ़ा तापमान

हरियाणा में शनिवार को कई इलाकों में अच्छी धूप खिलने से दिन का तापमान करीब तीन डिग्री तक बढ़ गया। फतेहाबाद, अंबाला और करनाल जिले को छोड़कर लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। फरीदाबाद में सामान्य से सात डिग्री ज्यादा 24 डिग्री रहा। रात के पारे में कोई बदलाव नहीं है। सभी जिलों में न्यूतनम तापमान सात डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम हिसार और महेंद्रगढ़ में 3.1 डिग्री रहा।

अब नहीं पड़ेगी पहले की तरह ज्यादा ठंड

मौसम विभाग, चंडीगढ़ के निदेशक एके सिंह का कहना है कि अब सर्दी उतनी नहीं पड़ेगी, जितनी पहले पड़ रही थी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व दो तीन अन्य जिलों में अभी कोहरे की संभावना रहेगी। एक व दो फरवरी को बारिश की संभावना बन रही है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE